लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मार्को रुबियो भारत के लिए रवाना:अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी जानकारी, क्वाड देशों की बैठक में होंगे शामिल – Rubio India Visit: Us Secretary Of State Marco Rubio Leaves For India, Us Ambassador Gore Gives Information

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका में भारत के राजदूत सर्जियो गोर ने पोस्ट कर बताया, ‘अभी-अभी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का उन्हें फोन आया। वह अभी भारत के लिए रवाना हो रहे हैं। इस अहम दौरे को लेकर उत्साहित हूं!’ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी 26 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।

 

यह भी पढ़ें- अमेरिका: तुलसी गबार्ड ने ट्रंप कैबिनेट से दिया इस्तीफा, पति की दुर्लभ बीमारी का दिया हवाला

क्वाड देशों की मंत्रीस्तरीय बैठक में होंगे शामिल

इससे पहले अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया था कि वो विदेश मंत्री मार्को रुबियो के पहले भारत दौरे, क्वाड देशों की मंत्रीस्तरीय बैठक और उच्चस्तरीय वार्ताओं का इंतजार कर रहा है। रुबियो के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत में होने वाली क्वाड देशों की मंत्रीस्तरीय बैठक में हिस्सा लेना होगा। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। यह समूह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और चीन के बढ़ते प्रभाव का संतुलन बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

‘भारत के साथ बढ़ती साझेदारी को महत्व देता है अमेरिका’

इससे पहले सर्जियो गोर ने कहा था- अमेरिका भारत के साथ बढ़ती साझेदारी को बहुत महत्व देता है और दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करना चाहता है। उन्होंने मार्को रुबियो को अपना ‘अच्छा दोस्त’ बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध दुनिया के लिए भी फायदेमंद साबित होंगे।

यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय: 217 रूसी सेना में शामिल, 49 की मौत; केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी रिपोर्ट

भारत के अन्य हिस्सों का भी दौरा करना चाहते हैं रुबियो

सर्जियो गोर के अनुसार, मार्को रुबियो सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि भारत के अन्य हिस्सों का भी दौरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के लिए बेहद अहम साझेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मजबूत संबंध हैं और दोनों नेताओं के बीच इस साल कई बार बातचीत हो चुकी है।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cjp Protest:कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम हैंडल बैन, दीपके का केंद्र सरकार पर आरोप; कुछ देर बाद हुआ शुरू – ‘cockroach Janata Partys Instagram Handle Banned; Abhijit Deepke Accuses The Central Government

Rahul Gandhi:राहुल गांधी ने बताया प्रदर्शन के दौरान उनके साथ क्या हुआ? पुलिस वालों का दर्द भी किया बयां – Rahul Gandhi Reveals What Happened During Protest Claims Police Whispered Oust The Government

अनंतनाग में दहला लाल चौक:घाटी में फिर गूंजी गोलियां, आतंकियों ने पुलिसकर्मी को बनाया निशाना; एक जवान बलिदान – Head Constable Ashiq Hussain Martyred In Anantnag Terror Attack.

Cjp Protest Live:कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम हैंडल बैन, अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप – Delhi Police Registers Over 10 Firs After Attack On Raf Jawan During Cjp Protest

रामबन में दर्दनाक हादसा:जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पत्थर गिरने से टेंपो सवार दो की मौत, पांच घायल – Two People Travelling In A Tempo Killed, Five Injured Due To Falling Stones On The Jammu-srinagar Highway.

Icc Odi Rankings:रोहित शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, नंबर-1 की दौड़ हुई रोमांचक; गिल और कोहली किस स्थान पर? – Icc Odi Batter Rankings: Rohit Sharma Climbs To No 4, Shubman Gill Just One Point Behind No 1

Leave a Comment