
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 66वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेल गया था . इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने ऐसा कैच पकड़ा जिसने पूरे मैच के रुख को पलट दिया. शिवम दुबे अपने बल्लेबाजी के दम पर सीएसके को मैच में जींदा रखे थे, लेकिन जैसे ही उनका विकेट गिरा वैसे ही चेन्नई की बची-खुची उम्मीदें भी खत्म हो गईं.
शिवम दुबे का विकेट लेने के बाद शुभमन गिल ने मैदान पर सीएसके फैंस की तरफ देखकर होंठों पर उंगली रखी और उन्हें शांत रहने का इशारा किया. उनका ये अंदाज इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही है.
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 229 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. कप्तान शुभमन गिल ने 37 गेंदों में 64 रन ठोके, वहीं साई सुदर्शन ने 53 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली. दोनों ने मिलकर 100 रन जोड़ दिए और चेन्नई के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी. इसके बाद जोस बटलर ने सिर्फ 27 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाकर टीम को 229 रन तक पहुंचा दिया.
यह भी पढ़ें- हर क्रिकेटर मुश्किल दौर से गुजरता है, ऋषभ पंत और मजबूत होकर लौटेंगे- किरण मोरे
सीएसके की शुरुआत रही खराब
230 रन के लक्ष्य का पीछा करना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद मुश्किल नजर आ रहा था. इसकी वजह उनकी बेहद खराब शुरुआत रही. टीम ने सिर्फ 29 रन पर अपने 3 बड़े विकेट गंवा दिए. इसके बाद शिवम दुबे ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 47 रन ठोक दिए और मैच को नया उमंग दिया. शिवम दुबे ने राशिद खान के ओवर में एक बड़ा छक्का लगाकर गुजरात की टेंशन बढ़ा दी थी.
यह भी पढ़ें- MANISH PANDEY: 45 मिनट की मेहनत ने बनाया सुपर फील्डर, मनीष पांडे का मंत्र युवा खिलाड़ियों के लिए सीख
शुभमन गिल ने पकड़ा शानदार कैच
हालांकि, इसी ओवर में राशिद खान ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया और दुबे को छकाने में कामयाब रहे, लेकिन उसी ओवर में राशिद खान ने गेम पलट दिया. दुबे ने एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सही तरीके से बल्ले पर नहीं आई और हवा में चली गई. कवर पर फील्डिंग कर रहे शुभमन गिल ने पीछे भागते हुए शानदार डाइव लगाई और कमाल का कैच पकड़ लिया. इस विकेट के बाद चेन्नई की पूरी टीम 14 ओवर में सिर्फ 140 रन पर सिमट गई और इसी के साथ गुजरात ने 89 रन से बड़ी जीत दर्ज की.