लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Friday OTT-Theater Release: फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक रिलीज हुईं ये 11 धांसू नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


 इस भरी गर्मी में अगर आप घर बैठे खुद को एंटरटेन करना चाहते हैं तो फ्राइडे, 22 मई को रिलीज हुईं तमान नई फिल्मों और सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. जी हां शुक्रवार को धुरंधर रॉ एंड अनदेखा से लेकर सिस्टम तक कई धांसू फिल्में और सीरीज ओटीटी के तमाम प्लेटफ़र्म पर रिलीज हो चुकी हैं यानी वीकेंड पर आप बिल्कुल बोर नहीं होने वाले हैं. तो चलिए यहां नई रिलीज की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.

‘सिस्टम’
सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका स्टारर ‘सिस्टम’ की कहानी नेहा राजवंश के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रीविलेज्ड पब्लिक प्रॉसिक्यूटर है और अपने पिता की प्रेस्टिजियस लॉ फर्म में अपनी पोजिशन सिक्योर करने के लिए संघर्ष कर रही है. लगातार नौ मामले जीतने के बाद, वह एक ऐसे कानूनी संघर्ष में फंस जाती है जो सत्य, न्याय और विशेषाधिकार के प्रति उसकी समझ को चुनौती देता है.ये लीगत ड्रामा 22 मई, 2026 शुक्रवार से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू हो गया है.

Friday OTT-Theater Release: फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक रिलीज हुईं ये 11 धांसू नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी

धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा
रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर’ का “रॉ एंड अनदेखा” वर्जन ओटीटी पर रिलीज हो गया है.  ये वर्जन अनकट है यानी दर्शक फिल्म के अनदेखे सीन्स को भी एंजॉय कर सकते हैं. आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: रॉ एंड अनदेखा ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के अलावा जियो हॉट स्टार पर भी शुक्रवार, 22 मई से एंजॉय कर सकते हैं.

Friday OTT-Theater Release: फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक रिलीज हुईं ये 11 धांसू नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी

लेडीज फर्स्ट
यह थिया शारॉक द्वारा निर्देशित एक अमेरिकी कॉमेडी फिल्म है. ये एक घमंडी लेकिन अट्रैक्टिव लेडिज मैन की कहानी है, जिसकी जिंदगी तब उलट-पुलट हो जाता है जब वह महिलाओं के वर्चस्व वाली एक पैरलल दुनिया में जागता है. ये ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 22 मई से स्ट्रीम होना शुरू हो गई है.

मधुविधु
मलयालम रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म अमृतराज (शराफ यू दीन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो केरल के अडूर में अपने पारंपरिक पैतृक घर में रहने वाला एक शेफ और कैफे मालिक है. लोकल अंधविश्वासों के कारण उसे पत्नी ढूंढने में ही परेशानी हो रही है. ये सोनीलिव पर 22 मई, शुक्रवार से स्ट्रीम की जा सकती है.

सतरंगी: बदले का खेल
ये क्राइम-रिवेंज थ्रिलर बबलू महतो की कहानी है, जो एक कलाकार है और अपने दिवंगत पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के साथ-साथ एक शक्तिशाली परिवार से बदला लेने की योजना बना रहा है. ये शो जी2 पर 22 मई शुक्रवार से स्ट्रीम होना शुरू हो गया है.

स्काईमेड सीज़न 4
मेडिकल रेस्क्यू ड्रामा ‘स्काईमेड’ जियोहॉटस्टार पर एक और सीज़न के साथ वापसी कर रहा है. यह सीरीज़ एयर एम्बुलेंस क्रू के खतरनाक इमरजेंशी मिशनों को अंजाम देने और इमोशनल और प्रोफेशनल तनावों से निपटने की कहानी दिखाती है. ये जियोहॉटस्टार पर 22 मई, 2026 से स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. 

वारंट
विग्नेश द्वारा निर्देशित, यह एक तमिल क्राइम थ्रिलर है. ये कोट्टई करप्पुसामी (प्रशांत पांडियाराज) की कहानी बयां करती है. कोट्टई करप्पुसामी एक डरपोक छोटे कस्बे का कांस्टेबल है, जो सालों तक अपने सीनियर्स के लगातार उत्पीड़न का शिकार होने के बाद, एक क्रूर अपराधी बन जाता है. उसका दबा हुआ गुस्सा अचानक भड़क उठता है और उसे सत्ता में धकेल देता है, जिससे स्थानीय व्यवस्था में उथल-पुथल मच जाती है. इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म जी5 पर शुक्रवार यानी आज से स्ट्रीम कर सकते गैं.

ये भी पढ़ें:-Cannes 2026 के लिए आराध्या संग रवाना हुईं ऐश्वर्या राय, एयरपोर्ट पर ब्लैक में ट्विनिंग कर स्टाइलिश अवतार में दिखीं मां-बेटी, तस्वीरें वायरल

गैबी डॉल हाऊस
ये फिल्म 17 साल की गैबी (लैला लॉकहार्ट क्रैनर) और उसकी दादी गिगी (ग्लोरिया एस्टेफन) की सैन फ्रांसिस्को ट्रिप की कहानी है. जब उसका प्यारा डॉल हाउस गलती से खो जाता है और वेरा (क्रिस्टन विग) के हाथ लग जाता है, तो उनकी लाइफ में एक अनएक्सपेक्टेड टर्न आ जाता है. इसे नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार, 22 मई से स्ट्रीम कर सकते हैं.

चांद मेरा दिल
चांदा मेरा दिल में अनन्या पांडे और लक्ष्य ने लीड रोल प्ले किया है. ये एक इंटेंस लव स्टोरी है जो दिल को छू जाती है. इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है. चांद मेरा दिल थिएटर में 22 मई को यानी शुक्रवार को रिलीज हो गई है. 

तीसरी बेगम
तीसरी बेगम के.सी. बोकाडिया द्वारा लिखित और निर्देशित एक हिंदी सोशल ड्रामा फिल्म है. फिल्म में मुग्धा गोडसे, ज़रीना वहाब, केविन गांधी और रचना श्याम महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. भावनात्मक संघर्षों और नारी-केंद्रित कहानी पर आधारित यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

 

दृश्यम 3
दृश्यम 3 एक मलयालम क्राइम थ्रिलर है, जिसे जीतू जोसेफ ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में मोहनलाल, मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, सिद्दीकी और आशा शरथ मुख्य भूमिकाओं में हैं. आशीरवाद सिनेमाज बैनर के तहत निर्मित, जॉर्जकुट्टी की रोमांचक कहानी की ये तीसरी कड़ी है. ये फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

 

ये भी पढ़ें:-Chand Mera Dil Review: दिल को छू लेगी ये प्यारी सी इंटेंस लव स्टोरी, लक्ष्य और अनन्या पांडे की कमाल की परफॉर्मेंस

 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कौन हैं ‘बंदर’ में बॉबी देओल को जेल भिजवाने वाली ये एक्ट्रेस? ड्रग्स केस में फंस चुका है नाम

रामलक्ष्मण के म्यूजिक की दुनिया थी दीवानी, ‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ के गाने आज भी करते हैं लोगों के दिलों पर राज

चंकी पांडे की छोटी बेटी रायसा पांडे ने न्यूयॉर्क से पूरी की ग्रेजुएशन, पिता ने शेयर कीं तस्वीरें

Cannes 2026 के लिए आराध्या संग रवाना हुईं ऐश्वर्या राय, एयरपोर्ट पर ब्लैक में ट्विनिंग कर स्टाइलिश अवतार में दिखीं मां-बेटी, तस्वीरें वायरल

इस सीरीज में काम करने के लिए राधिका मदान ने की थी ‘मिन्नतें’, बोलीं-‘सरनेम की वजह से हुई रिजेक्ट

जहीर इकबाल ने पैपराजी संग किया सोनाक्षी सिन्हा का फोटोशूट, शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल

Leave a Comment