लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pak Vs Aus:ऑस्ट्रेलिया से सीरीज के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम घोषित; बाबर-नसीम और हारिस की वापसी, रिजवान बाहर – Pakistan Announce Strong Team For Odi Series Vs Australia, Shaheen Captain, Babar Returns, Rizwan Out

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी। टीम की कमान एक बार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को सौंपी गई है। इस टीम में कई बड़े खिलाड़ियों की वापसी हुई है। बाबर आजम, शादाब खान, नसीम शाह और हारिस रऊफ को वनडे टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा सूफियान मुकीम की भी वापसी हुई है, जो बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज का हिस्सा नहीं थे। वहीं, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को टीम से बाहर कर दिया गया है।




Pakistan Announce Strong team For ODI Series vs Australia, Shaheen Captain, Babar returns, Rizwan out

मोहम्मद रिजवान
– फोटो : PCB (X)


मोहम्मद रिजवान को नहीं मिली जगह

रिजवान को टीम में शामिल न करना सबसे चौंकाने वाला फैसला रहा। पाकिस्तान सुपर लीग में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें इस सीरीज के लिए नजरअंदाज किया। रिजवान बांग्लादेश के खिलाफ इसी साल मार्च में खेली गई वनडे सीरीज की टीम में शामिल थे। हालांकि, उस सीरीज में रिजवान तीन पारियों में 58 रन ही बना सके थे। वहीं फखर जमां और सैम अयूब भी चोट के कारण टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। दोनों खिलाड़ी फिलहाल पीसीबी के मेडिकल पैनल की निगरानी में रिहैब कर रहे हैं।


Pakistan Announce Strong team For ODI Series vs Australia, Shaheen Captain, Babar returns, Rizwan out

सलमान आगा
– फोटो : ANI


तीन नए खिलाड़ियों को मौका

पाकिस्तान की टीम में तीन ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिन्होंने अभी तक वनडे डेब्यू नहीं किया है। अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहैल नजीर पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बने हैं। हालांकि ये तीनों खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। पीसीबी के मुताबिक, उस्मान खान बीमारी की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।


Pakistan Announce Strong team For ODI Series vs Australia, Shaheen Captain, Babar returns, Rizwan out

बाबर, रिजवान, शादाब, रऊफ और शाहीन
– फोटो : ANI


पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का कार्यक्रम

ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 मई को पाकिस्तान पहुंचेगी। पहला वनडे 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला दो और चार जून को लाहौर में होगा। दोनों टीमों के बीच पिछली वनडे सीरीज 2024 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई थी, जिसमें पाकिस्तान ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। यह 22 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान की पहली वनडे सीरीज जीत थी।

पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया पूरा शेड्यूल

तारीख मुकाबला स्थान भारतीय समय
30 मई पहला वनडे रावलपिंडी शाम 5:00 बजे से
2 जून दूसरा वनडे लाहौर शाम 5:00 बजे से
4 जून तीसरा वनडे लाहौर शाम 5:00 बजे से


Pakistan Announce Strong team For ODI Series vs Australia, Shaheen Captain, Babar returns, Rizwan out

ऑस्ट्रेलियाई टीम
– फोटो : ANI


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गौरी (विकेटकीपर), रोहैल नजीर (विकेटकीपर), नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शामिल हुसैन, सूफियान मुकीम।

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक और एडम जैम्पा।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र; इसलिए छोड़ा था पद – Up: Ias Divya Mittal’s Resignation Accepted; Sent To The Centre On August 31

गणपति उत्सव:अमित शाह ने परिवार संग किए लालबागचा राजा के दर्शन, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना की पूजा – Ganpati Festival Amit Shah Offers Prayers At Lalbaugcha Raja Family Telangana Cm Revanth Reddy Performs Puja

जिम ट्रेनर की हत्या में खुलासा:एक दो नहीं अब तक हो चुके तीन मर्डर, विजय को बाहर बुलाकर इसलिए मारी 20 गोलियां! – Gym Trainer Shot Dead In Aya Nagar Delhi 15-20 Rounds Fired During Incident

बंगाल उपचुनाव में बागी टीएमसी गुट का दांव:नंदीग्राम और रेजीनगर से मुस्लिम चेहरों को उतारा, किसे मिला टिकट? – Who Did The Rebel Tmc Faction Name As Candidates For Nandigram And Rejinagar Bypolls?

गणेश चतुर्थी:दिव्या दत्ता ने सुनाया ‘देवा ओ देवा’ का किस्सा, गणेशोत्सव पर सुनीता को गोविंदा से कैसी उम्मीद? – Ganesh Chaturthi Sonu Sood Rajpal Yadav Tushar Kapoor And Sunita Ahuja Welcomes Ganpati Bappa Home

राजस्थान:अजमेर में कांग्रेस की जीत पर डोटासरा-जूली ने थपथपाई पीठ, बोर्ड बनाने का किया दावा – Ajmer Municipal Election Congress Board After 36 Years Rajkumar Jaipal

Leave a Comment