लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

A Friend-turned-enemy Man Shot A Gun Pointed At His Forehead; Death On The Spot – Madhya Pradesh News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सागर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां मोतीनगर थाना क्षेत्र के मछरिया इलाके में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने मृतक के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया। गोली सीधे युवक के माथे पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जान बचाने भागे दोस्त, आरोपी ने साध लिया निशाना

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मयंक साहू (28 वर्ष) के रूप में हुई है। बीती रात वह अपने दो साथियों के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान वहां पड़ोस में ही रहने वाला यश सोनी हाथ में कट्टा लेकर पहुंचा। यश को देखकर मयंक व उसके दोस्त जान बचाने के लिए भागने लगे, लेकिन आरोपी यश ने निशाना साधकर मयंक पर फायर झोंक दिया।

फायरिंग के दौरान चला कट्टा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

वारदात इतनी जबरदस्त थी कि गोली चलने के दौरान आरोपी का अवैध कट्टा फट गया। पुलिस को घटनास्थल से 315 बोर के कट्टे का बट (हैंडल) मिला है। वारदात के तुरंत बाद परिजन मयंक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एएसपी लोकेश सिन्हा और मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें आरोपी और मृतक के साथी भागते हुए दिखा

ये भी पढ़ें- Live Dhar BhojshalaTemple Live: भोजशाला में बदले हालात, नमाज की जगह हुई महाआरती; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष

गहरी दोस्ती जो बन गई जानलेवा दुश्मनी

पुलिस जांच में सामने आया है कि मयंक और यश सोनी पहले गहरे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन पिछले एक साल से दोनों के बीच कट्टर दुश्मनी चल रही थी। पुलिस के अनुसार, दोनों ही बदमाश किस्म के हैं।

पुलिस का क्या कहना है?

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर आरोपी यश सोनी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मां की ममता भी नहीं पिघला सकी बेटों का दिल:जमीन के लिए माता-पिता पर बरसाई लाठियां, मारने की धमकी देकर छोड़ा – Sons Angered Over Sale Of Land Held In Mother Name Elderly Parents Beaten In Pune Threatened With Death

पहले किसी और की दुल्हन थीं, फिर बनीं क्रिकेटर्स की हमसफर:तलाकशुदा महिलाओं पर आया इन भारतीय खिलाड़ियों का दिल – Indian Cricketers Who Married Divorced Women: Love Stories That Challenged Social Norms

कातिल मां:चार बच्चों को मार डालने वाली मां को मिली चार बार उम्रकैद, खौफनाक कांड से हर कोई रह गया था सन्न – Mandsaur Suganabai Four Children Murder Case Four Life Imprisonment Court Verdict

साउथ जोन फाइनल में:तिलक वर्मा ने खेली कप्तानी पारी, नॉर्थ जोन को सात विकेट से हराया; खिताब से एक कदम दूर – South Zone Vs North Zone Duleep Trophy 2nd Semi-final Highlights Result Match Scorecard Updates

आर्थिक मोर्चे से अच्छी खबर:जापानी एजेंसी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग बढ़ाई, जानिए कैसे मजबूत हुई अर्थव्यवस्था – Japanese Agency Upgrades India’s Sovereign Rating, Big Boost For Economy

मंदाकिनी नदी का विकराल रूप:खतरे के निशान से 4.5 मीटर ऊपर, फिर डूबा रामघाट; दुकानें-मकान, आश्रम और होटल जलमग्न – Mp News Mandakini River Flood Water Rises 4.5 Metres Above Danger Mark, Ramghat Submerged

Leave a Comment