Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. चेन्नई के लिए यह मैच बड़े अंतर से जीतना बहुत जरूरी है, इसके लिए सीएसके ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं. चेन्नई ने मैथ्यू शॉर्ट की वापसी करवाई है, वहीं अकील हुसैन को बाहर किया गया है. दूसरी ओर गुजरात की टीम में साई किशोर की जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा वापस आए हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 अप्रैल के बाद पहली बार बल्लेबाजी ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट को मौका दिया है. शॉर्ट का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में स्ट्राइक रेट 150 से भी ज्यादा है. कप्तान गायकवाड़ ने बताया कि परिस्थितियों के चलते अकील होसेन को बाहर बैठाया गया.
चेन्नई की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह
गुजरात की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
आईपीएल के इतिहास में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर पहले बैटिंग और चेज करने वाली टीम को समान रूप से सफलता मिली है. बता दें कि इस मैदान पर 204 रनों का टारगेट भी चेज हो चुका है, इसलिए गुजरात को पहले बैटिंग करते हुए एक बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर चेन्नई और गुजरात ने दो-दो बार एक-दूसरे पर जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें:

