लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

West Bengal:फलता विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान आज, दोगुना केंद्रीय बल तैनात; Tmc उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन – Falta Assembly Seat Repolling Today Double Central Force Deployed Tmc Candidate Withdraw West Bengal

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा में गुरुवार यानी आज पुनर्मतदान होना है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को पहले की तुलना में दोगुना कर दिया है। यह कदम 29 अप्रैल को मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप के बाद उठाया गया है, जिसके चलते इस सीट पर मतदान रद्द कर पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था।

चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, हर मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की एक पूरी सेक्शन तैनात होगी। इसमें आठ जवान होंगे। पिछले महीने हुए मतदान में हर बूथ पर सिर्फ चार जवान तैनात थे। फलता विधानसभा में 285 मतदान केंद्र हैं। इनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 35 कंपनियां तैनाती होंगी। 30 क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) भी तैनात रहेंगी। 

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की पार्टी में सब ठीक?: टीएमसी में बढ़ी टूट की अटकलें, विरोध प्रदर्शन में पहुंचे सिर्फ 35 विधायक

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन

दक्षिण 24 परगना जिले की सीट फलता से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी मैदान से अपना नाम वापस ले लिया है। जहांगीर खान के इस कदम को टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान जहांगीर खान ने एक फिल्म का डायलॉग बोलते हुए कहा था कि पुष्पा झुकेगा नहीं। 

वहीं, जहांगीर खान ने अपने फैसले पर कहा था कि उनका मुख्य उद्देश्य फलता में शांति, सुरक्षा और समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा था कि उनका सपना क्षेत्र को “सोनार फलता” के रूप में विकसित देखना था। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री द्वारा फलता के लिए विशेष विकास पैकेज दिया जा रहा है, जो क्षेत्र के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी वजह से उन्होंने अपना नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें: Union Cabinet Meeting: पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, मंत्री देंगे दो साल का रिपोर्ट कार्ड

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ 207 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, टीएमसी महज 80 सीटों के आंकड़े पर आ गई थी। कांग्रेस ने इस बार अपने खाते में दो सीटें जोड़ीं। टीएमसी के बागी हुमायूं कबीर की पार्टी ने भी दो सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, सीपीआईएम ने एक और एआईएसएफ ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाईकोर्ट का अहम फैसला:मर्जी से मनाली गई थी लड़की, सीने पर था टैटू; अदालत ने घटाई दुष्कर्म के दोषी की सजा – Misdeed Survivor Had Tattoo Of Accused Name Delhi High Court Reduces Sentence

आठ वर्षीय वान्या का जलवा:एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड, विश्वकप के लिए भी किया क्वालिफाई – 8-year-old Vanya Sharma Wins Two Gold Medals At Uysf Asia Pacific Yogasana Championship

श्रीलंका ने पाकिस्तान को किया बाहर:सेमीफाइनल में चार विकेट से हराया; भारत से 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला – Slw Vs Pakw Live Score: Women’s Asia Cup 2026 Semi Final Sri Lanka Vs Pakistan Women Match Scorecard Updates

‘ईरान घुटने नहीं टेकता’:मसूद पेजेशकियन ने अमेरिका-इस्राइल पर साधा निशाना; भारत के साथ संबंधों पर क्या कहा? – Iran President Masoud Pezeshkian Addresses Indian Religious Leaders Scholars Business Leaders

ब्रिक्स समिट Live:आज दोपहर दिल्ली आएंगे जिनपिंग; इंडोनेशिया, फिलीपींस और अफ्रीका से भारत पहुंचे कई और मेहमान – Brics Summit Delhi Live Updates China Jinping Pm Modi Philippines Indonesia Guest Bharat Mandapam Meet Glimpse

एचपीवी टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार:चार राज्यों में 100 फीसदी कवरेज: 80 लाख डोज लगीं; अब क्या है अगला लक्ष्य? – Gujarat, Up, Mp, Mizoram Achieve 100-pc Coverage As India Crosses 80l Hpv Vaccinations

Leave a Comment