लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, IPL में लिखा नया इतिहास; अब सिर्फ क्रिस गेल से पीछे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे अब तक कोई भारतीय हासिल नहीं कर पाया था. वैभव ने किसी एक आईपीएल सीजन में 50 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय होने का कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने यह रिकॉर्ड लखनऊ के खिलाफ 93 रनों की पारी के दौरान बनाया.

वैभव सूर्यवंशी ने LSG के खिलाफ मैच में 38 गेंद खेलकर 93 रन बनाए. वो एक समय 12 गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन पावरप्ले खत्म होने के बाद वैभव के बल्ले ने ऐसी आग उगली कि अगली 26 गेंदों में उन्होंने 82 रन जड़ दिए. इस तूफानी पारी में वैभव ने 7 चौके और 10 छक्के लगाए.

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

ऐसा आईपीएल के इतिहास में सिर्फ चौथी बार हुआ है, जब किसी बल्लेबाज ने सीजन में 50 छक्कों का आंकड़ा छुआ हो. इससे पहले क्रिस गेल दो बार ऐसा कर चुके हैं और एक बार आन्द्रे रसेल ने सीजन में 50 से अधिक छक्के लगाए हैं. वैभव ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक सीजन में छक्कों की फिफ्टी लगा दी हो.

एक IPL सीजन में 50+ छक्के

  • 59 छक्के – क्रिस गेल – IPL 2012
  • 53 छक्के – वैभव सूर्यवंशी – IPL 2026
  • 52 छक्के – आन्द्रे रसेल – IPL 2019
  • 51 छक्के – क्रिस गेल – IPL 2013

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों में वैभव सूर्यवंशी बहुत आगे निकल चुके हैं. भारतीयों की लिस्ट में उनके बाद अभिषेक शर्मा का नंबर आता है, जिन्होंने आईपीएल 2024 सीजन में 42 सिक्स लगाए थे. अभिषेक और वैभव, केवल इन्हीं 2 भारतीयों ने एक आईपीएल सीजन में 40 या उससे अधिक छक्कों का आंकड़ा पार किया है. श्रेयस अय्यर ने 2025 सीजन में 39 छक्के लगाए थे.

लखनऊ के खिलाफ खेली 93 रनों की पारी के बलबूते वैभव ने एक बार फिर ऑरेंज कैप हासिल कर ली है. उनके नाम 13 मैचों में 579 रन हैं. दूसरे स्थान पर लखनऊ के मिचेल मार्श हैं, जिनके नाम 563 रन हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 के बाद पहला मैच कब खेलेंगे रोहित और विराट? नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख

IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment