लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कब खत्म होगा पश्चिम एशिया संघर्ष?:ट्रंप बोले- लोकप्रिय हो या नहीं, मुझे ये करना होगा; ईरान पर सख्त रुख – Donald Trump On West Asia Conflict Tough Stand Against Iran Says Will Continue Us Iran War

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को जारी रखने का बचाव किया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे तेहरान को परमाणु हथियार विकसित नहीं करने देंगे, चाहे यह फैसला राजनीतिक रूप से लोकप्रिय हो या न हो। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान की परमाणु हथियारों की महत्वाकांक्षा को देखते हुए संघर्ष जारी रखने का फैसला आखिरकार लोकप्रिय साबित होगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे हर कोई बताता है कि यह अलोकप्रिय है, लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत लोकप्रिय होगा। जब वे सुनेंगे कि यह परमाणु हथियारों से संबंधित है, ऐसे हथियार जो लॉस एंजिल्स या अन्य प्रमुख शहरों को बहुत जल्दी तबाह कर सकते हैं।” 

ये भी पढ़ें: Marco Rubio India Visit: इसी महीने भारत का दौरा करेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, क्वाड बैठक पर रहेगी नजर

ट्रंप बोले- मैं दुनिया तबाह होने नहीं दूंगा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने रुख को दोहराते हुए कहा, “चाहे यह लोकप्रिय हो या न हो, मुझे यह करना होगा, क्योंकि मैं अपनी निगरानी में दुनिया को तबाह नहीं होने दूंगा। ऐसा नहीं होगा।” यह बयान ऐसे समय में सामने है, जब एक ताजा सर्वे के अनुसार, 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से ट्रंप की रेटिंग में गिरावट आई है। इसके मुताबिक 36 प्रतिशत अमेरिकी उनके प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।

हालांकि, इन तमाम चीजों के बावजूद ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकना उनके प्रशासन की प्राथमिकता बनी हुई है और इसे वैश्विक सुरक्षा का मामला बताया है। हाल ही में, ट्रंप ने यह भी संकेत दिया था कि उन्होंने इस्लामिक देशों के साथ चर्चा के बाद ईरान पर नियोजित हमले को थोड़े समय के लिए टाल दिया है।

फिलहाल ईरान पर अमेरिकी हमला टाला

उन्होंने बताया था कि सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और कुछ अन्य देशों ने अमेरिका से कार्रवाई को कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया था, क्योंकि उनका मानना था कि बातचीत किसी समझौते के करीब है। ट्रंप ने कहा था, “मैंने इसे (ईरान पर हमला) थोड़े समय के लिए टाल दिया है। उम्मीद है कि शायद हमेशा के लिए, लेकिन संभवतः थोड़े समय के लिए क्योंकि हमने ईरान के साथ बहुत बड़ी चर्चाएं की हैं। हम देखेंगे कि उनका नतीजा क्या होता है।”

ये भी पढ़ें: चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

उन्होंने कहा, “मुझसे सऊदी अरब, कतर, यूएई और कुछ अन्य लोगों ने पूछा था कि क्या हम इसे दो या तीन दिनों के लिए, थोड़े समय के लिए टाल सकते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे किसी समझौते के बहुत करीब हैं।” उन्होंने इस विकास को बहुत सकारात्मक बताते हुए कहा, “हम देखेंगे कि यह कुछ भी नतीजा देता है या नहीं।”

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Khabaron Ke Khiladi:’370 की बिरयानी’ जैसे विवाद पर कैसे लगेगी रोक? विश्लेषकों ने बताया सोशल अनुशासन का रास्ता – Khabaron Ke Khiladi 370 Biryani Expert Analyse The Social Media Content Stand Up Comedy News And Updates

Bihar:एनडीए में सब कुछ ‘ऑल इज वेल’, दीपक प्रकाश को लेकर सबकुछ स्पष्ट; उपेंद्र कुशवाहा को क्या आश्वासन मिला? – Bihar News: All Is Well Within The Nda, Situation Regarding Deepak Prakash Is Clear; Upendra Kushwaha Rlm

Explainer:सपना चौधरी की पूरी कहानी, तंगहाली में लगाए ठुमके, फिर कैसे बन गईं ब्रांड, पति के साथ क्या है विवाद? – Sapna Choudhary Controversy With Husband Veer Sahu Explainer On Haryanvi Singer Dancer Struggle Story

Bihar:क्या राबड़ी ने छोटू छलिया को लालू के जन्मदिन पर दिया हीरे का कंगन? जदयू ने उठाए सवाल, Ed से शिकायत – Neeraj Kumar Demanded Investigation Diamond Bangle Gifted By Rabri Devi To Singer Chhotu Chhalia Bihar News

Ind W Vs Pak W Playing 11:लगातार दूसरे आईसीसी खिताब के लिए जोर लगाएगी भारतीय टीम, फुलमाली को मिल सकती है जगह – Ind W Vs Pak W Dream 11 Prediction: T20 World Cup India Vs Pakistan Women Captain And Vice-captain Players Lis

केरल:40 साल पुराने जमीन विवाद को सुलझाने की कोशिशें तेज, हाईकोर्ट के आदेश के बाद 16 जून तक समाधान की उम्मीद – Udf Govt Working To Resolve Pariyathukavu Land Dispute Before June 16 Hc Deadline: Kerala Minister

Leave a Comment