लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Vladimir Putin:12-13 सितंबर को भारत आएंगे पुतिन, ब्रिक्स सम्मेलन में होंगे शामिल; क्रेमलिन ने की पुष्टि – Vladimir Putin To Attend Brics Summit New Delhi September 12-13 Kremlin Aide Yury Ushakov Announcement

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होंगे। क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने यह जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास ने एक्स पर इसकी पुष्टि की है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन एक वार्षिक बैठक है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के नेता शामिल होते हैं। इसके अलावा इसमें नए सदस्य देश भी शामिल हैं। इस बैठक में आर्थिक सहयोग, व्यापार, वैश्विक शासन और भू-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जाती है। यह मंच उभरती अर्थव्यवस्थाओं को नीतियों के समन्वय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सामूहिक आवाज उठाने का अवसर देता है।

 

  

भारत ने 13 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता संभाली। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक अस्थिरता और बदलती चुनौतियों के बीच भारत ने 10 सदस्यीय इस समूह की अपनी अध्यक्षता को नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने का संकेत दिया है। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत की ब्रिक्स 2026 अध्यक्षता की आधिकारिक थीम, लोगो और वेबसाइट का शुभारंभ किया। 

ये भी पढ़ें: आइसलैंड की प्रधानमंत्री के साथ PM मोदी ने की द्विपक्षीय बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई बात

कमल है ब्रिक्स का  लोगो

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान सम्मेलन का लोगो भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल है। लोगो के बीच का हिस्सा ‘नमस्ते’ अभिवादन पर केंद्रित है। इसे विदेश मंत्रालय द्वारा सरकार के सिटीजन एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म पर शुरू किए गए एक ओपन कॉन्टेस्ट के जरिये चुना गया था। अंत में सुदीप सुभाष गांधी के लोगो को चुना गया था। 

ब्रिक्स की थीम क्या है?

इस वर्ष भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का विषय है- लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सततता के लिए निर्माण। यह विषय प्रधानमंत्री के मानवता प्रथम और जन केंद्रित दृष्टिकोण से लिया गया है, जो ब्रिक्स के लिए प्रेरणा का काम करेगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिक्स इंडिया वेबसाइट brics2026.gov.in का अनावरण भी किया था। यह भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता से संबंधित जानकारी प्रसारित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेन-जी का गुस्सा:कहीं बस चलवाई तो कहीं फीस कम कराई, जलभराव ने जब रोकी राह तो नगर निगम में पाठशाला लगाई – Gen-z Anger: From Getting Bus Services Started To Forcing A Reduction In Fees

Russia Attacks:रूस का यूक्रेन के शॉपिंग मॉल पर हमला, 14 की मौत और 120+ घायल; जेलेंस्की के गढ़ में फिर तबाही – Russia Attacks Ukraine Shopping Mall Many Killed Hundreds Injured In Zelenskyy Hometown Kryvyi Rih

Jammu:किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म, गर्भपात के समय हालत बिगड़ने से मौत; आरोपी हेडमास्टर गिरफ्तार-निलंबित – Student In Kishtwar Dies After Condition Worsens During Abortion

Javelin:नीरज चोपड़ा ने लुसाने में दिखाया दम, सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.05 मी. थ्रो; श्रीलंका के रुमेश बने विजेता – Neeraj Chopra Javelin Highlights Lausanne Diamond League Results Record Javelin Throw

Jammu:गुरु का चोला, भरोसे का फायदा… 84 की उम्र में नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म, 10 साल कठोर कारावास बरकरार – The Jammu & Kashmir And Ladakh High Court Upheld The Sentence

Mohan Bhagwat:मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर क्यों बढ़ा विवाद? Uscirf की मांग पर हिंदू संगठन ने जताई आपत्ति? – Mohan Bhagwat Us Visit Why Did Uscirf Oppose Rss Chief America Visit Hindu Group Raises Objection

Leave a Comment