लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पंजाबी गायिका इंदर काैर की हत्या:छह दिन पहले हुई थी अगवा, नहर से मिला शव; कनाडा से जुड़ा लिंक – Punjabi Singer Inder Kaur Murdered Abducted Six Days Ago Body Recovered From Canal

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री को दहला देने वाली एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। छह दिनों से लापता मशहूर पंजाबी गायिका यशइंदर कौर उर्फ इंदर कौर की निर्मम हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतका का शव नीलो नहर से बरामद किया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे एकतरफा प्यार और सनक की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी सामने आई है। 

गायिका की मौत की पुष्टि के बाद से संगीत जगत और उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर समराला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।




Punjabi Singer Inder Kaur Murdered Abducted Six Days Ago Body Recovered from Canal

इंदर काैर
– फोटो : Instagram


ग्रोसरी लेने निकली थी गायिका, रास्ते से किया अगवा

मृतका के भाई जोतइंदर सिंह की शिकायत के मुताबिक, 13 मई की रात करीब 8:30 बजे इंदर कौर अपनी फोर्ड फिगो कार से घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गई थीं। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटीं, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। अपने स्तर पर की गई पड़ताल में सामने आया कि मोगा के भलूर गांव का रहने वाला सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, इंदर कौर पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इंदर कौर द्वारा प्रस्ताव ठुकराए जाने से बौखलाए सुखविंदर ने इस खूनी साजिश को अंजाम दिया।


Punjabi Singer Inder Kaur Murdered Abducted Six Days Ago Body Recovered from Canal

इंदर काैर
– फोटो : Instagram


कनाडा से कत्ल की साजिश रचने आया था मुख्य आरोपी

परिजनों का आरोप है कि सुखविंदर सिंह खास तौर पर इंदर कौर से बदला लेने की नीयत से ही कनाडा से पंजाब आया था। उसने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर रास्ते में गायिका की कार को घेरा और असलहे के बल पर उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने बेरहमी से उसकी हत्या कर शव को नीलो नहर में बहा दिया। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह कानूनी शिकंजे से बचते हुए वापस कनाडा रफूचक्कर हो गया।


Punjabi Singer Inder Kaur Murdered Abducted Six Days Ago Body Recovered from Canal

इंदर काैर
– फोटो : Instagram


एफआईआर के बाद भी भाग निकला कातिल

इस पूरे घटनाक्रम में स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने 15 मई को ही मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह और उसके मददगार करमजीत सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बावजूद पुलिसिया सुस्ती के कारण मुख्य आरोपी देश छोड़कर भागने में सफल रहा।

 


Punjabi Singer Inder Kaur Murdered Abducted Six Days Ago Body Recovered from Canal

इंदर काैर
– फोटो : Instagram


क्या कहती है पुलिस?

नहर में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने पहनावे और हुलिए के आधार पर मृतका की पहचान इंदर कौर के रूप में की है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। फरार चल रहे सह-आरोपियों की तलाश जारी है और मुख्य आरोपी को विदेश से वापस लाने के लिए कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। – बलबीर सिंह, थाना प्रभारी, जमालपुर


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Wi टीम में सबकुछ ठीक नहीं:डैरेन सैमी-अल्जारी जोसेफ के बीच विवाद की वजह क्या, Viv Richards ने क्यों दी सलाह? – Viv Richards Speaks On Daren Sammy And Alzarri Joseph Dispute Know Details

नरोत्तम का भावुक पोस्ट:बोले- आशुतोष मेरे अनुज, मैं उनके अभिभावक जैसा.. हमारे बारे में फैलाई जा रही बातें गलत – Bjp Narottam Mishra Breaks Silence After Datia By Election Loss Denies Rift With Ashutosh Tiwari

‘फर्श पर पोंछा लग रहा’:दवा देने से इनकार पर भड़कीं दिल्ली सीएम रेखा, वेंडर का लाइसेंस रद्द होगा – Delhi Chief Minister Orders Strict Action Over Refusal To Dispense Medicine

Pradeep Rawat:भिक्षु यादव के रोल से जीता राष्ट्रीय पुरस्कार; गजनी बनकर बॉलीवुड को दी पहली 100 करोड़ी फिल्म – Pradeep Rawat Death Remembering Iconic Characters From Mahabharat To Ghajini And Sye

अश्लील वीडियो बनाई, बिना तलाक दूसरी शादी!:32.50 लाख ऐंठे, महिला डॉक्टर के पति, सास-ससुर और ननद पर गंभीर आरोप – A Female Doctor From The Shahpur Area Of Gorakhpur Has Leveled Serious Allegations Against Her Husband

Pradeep Rawat:अंतिम सफर पर निकले प्रदीप रावत, बेटे का रो-रोकर बुरा हाल; रजा मुराद और अखिलेंद्र मिश्रा पहुंचे – Pradeep Rawat Last Rites Funeral Attended By Celebs Family Members And Close Friends

Leave a Comment