लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शेफाली शाह संग टूटे रिश्ते पर हर्ष छाया ने दिया बड़ा बयान, बोले- ‘तलाक कोई बड़ी बात नहीं है…’

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्टर हर्ष छाया इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने और एक्स वाइफ शेफाली शाह संग रिश्ते और तलाक पर खुलकर बात की हैं. साथ ही बताया कि उन्हें 8-9 महीने पहले ही अहसास हो गया था कि अब ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाएगी और मैंने खुद को तैयार कर लिया था. 

पहले ही खुद को तैयार कर लिया था 

ईटी टाइम्स के साथ इंटरव्यू में हर्ष छाया ने कहा, ‘मुझे पहले ही दिखाई देने लगा था कि हमारा रिश्ता डेड एंड की तरफ जा रहा है. जब मुझे कहा गया कि मैं अब तुम्हारे साथ नहीं रह सकती, उससे कई महीने पहले ही मैंने खुद को मेंटली तैयार कर लिया था. उस मुश्किल समय को मैंने खुद पर हावी नहीं होने दिया और काम को अहमियत दी. मैंने दिल्ली से मुंबई आकर अपने करियर को बनाया था, इसीलिए मैं खुद को टूटने नहीं देना चाहता था.’

ये भी पढ़ें: सलमान खान के ट्रेनर ने खोले दबंग खान की फिटनेस का राज, यंग एक्टर्स को दिया ये चैलेंज

तलाक के बाद डेट्स पर गए हर्ष 

इसके आगे उन्होंने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में खुद को मजबूत दिखाने की जरूरत नहीं थी. जो महसूस हो रहा है, उसे एक्सेप्ट करना चाहिए. मैंने 5-6 महीने तक दुख महसूस किया, गुस्सा किया और कई चीजों पर पछतावा भी हुआ. तलाक के बाद मैंने 2-3 महीनों में कई डेट्स कीं. इससे मुझे खुद को संभालने और आगे बढ़ने में मदद मिली. जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए समय देना जरूरी होता है.’ साथ ही उन्होंने कहा कि तलाक कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने और शेफाली ने चीजों को ज्यादा खींचने से पहले ही सहमति से अलग होने का फैसला ले किया. 

जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं शेफाली और हर्ष 

बता दें कि ‘हसरतें’ के सेट पर शेफाली और हर्ष की मुलाकात हुई थी और दोनों के बीच प्यार हुआ था. इसके बाद 1994 में दोनों ने शादी कर ली, हालांकि उनकी शादी कामयाब नहीं हो पाई और दोनों 2000 में अलग हो गए. तलाक के बाद शेफाली ने विपुल अमृतलाल शाह से शादी की और उनके दो बेटे हैं, आर्यमान और मौर्य. वहीं हर्ष ने भी सुनीता सेनगुप्ता से शादी कर ली और अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाया. 

ये भी पढ़ें: कैंसर से जंग के बीच क्या खाती हैं दीपिका कक्कड़? ‘क्लीन डाइट’ बताया, मां के आशियाने की खूबसूरत झलक भी दिखाई



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे गोविंदा, पत्नी सुनीता आहूजा अब बोलीं- ‘इंसान धोखेबाज होते हैं’

‘द पैराडाइज’ के टीजर लुक में दिखे नानी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिक्रिएट किया आइकॉनिक मोमेंट

‘हनुमान अंश’ बनी 15000% प्रॉफिट देने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म, ‘तान्हाजी’ सहित इन फिल्मों को पछाड़ा

‘पत्नियों को छोड़कर लड़कियों…’ गोविंदा के वायरल वीडियो के बाद कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट

काजोल ने रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी को किया याद, बोली- सुंदर आसमान में एक और सितारा जुड़ गया

Leave a Comment