लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईरान:राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- Us से बातचीत से इनकार करना तर्कसंगत नहीं, अपने अधिकारों की करते रहेंगे रक्षा – “not Logical To Say That Will Not Negotiate”: Iranian President Pezeshkian On Negotiations With Us

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोमवार को अमेरिका के साथ बातचीत आगे बढ़ाने के तेहरान के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि सम्मान के साथ वार्ता जरूरी है। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान अपने अधिकारों की रक्षा करना जारी रखेगा।

ईरानी स्टुडेंट्स न्यूज एजेंसी (आईएसएनए) के मुताबिक, पेजेशकियन ने ये बातें सरकारी विभागों के जनसंपर्क कार्यक्रम ‘ईरानियन नैरेटर्स’ (ईरानी कहानी बताने वाले) के दौरान कहीं।

ईरानी राष्ट्रपति ने क्या कहा?

यह तर्कसंगत नहीं है कि हम कहें कि हम बातचीत नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, वे नारे लगाते हैं कि हमें बातचीत नहीं करनी चाहिए। अगर हम बात नहीं करेंगे तो क्या करेंगे? क्या अंत तक लड़ेंगे? यह तर्कसंगत नहीं है कि हम बातचीत नहीं करेंगे। हम सम्मान के साथ बात करते हैं। 

‘हमें तर्क के साथ बात करनी चाहिए’

पेजेशकियन ने आगे कहा कि ईरान कूटनीतिक वार्ता जारी रखते हुए भी अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम है। उन्होंने कहा, हम जनता के समर्थन से देश के अधिकारों की रक्षा करने में सक्षम हैं। हमें तर्क के साथ बात करनी चाहिए और तर्कपूर्ण जवाब मिलने चाहिए। 

ईरानी राष्ट्रपति ने क्षेत्र में तनाव के बीच राष्ट्रीय एकता की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, हमें कोशिश करनी चाहिए कि देश की एकता और आपसी जुड़ाव न टूटे। अगर वे चिल्ला रहे हैं- बात मत करो, तो अगर हम बात नहीं करेंगे तो क्या करेंगे? क्या आखिर तक लड़ेंगे? हम सम्मान के साथ बातचीत करेंगे। 

विरोधियों पर लगाया देश को अस्थिर करने का आरोप

पेजेशकियन ने ईरान के ‘विरोधियों’ पर देश को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने हाल के क्षेत्रीय संघर्षों पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं की आलोचना की। उन्होंने कहा, वे तीन दिनों में इस्लामी गणराज्य की व्यवस्था को गिराना चाहते थे। लेकिन आज उन्होंने फूट डालकर आगे बढ़ने की साजिश रची। 

गाजा संघर्ष का जिक्र करते हुए पेजेशकियन ने कहा, हमने देखा कि उन्होंने गाजा और फलस्तीन में किस तरह के अपराध किए और अमेरिकी मीडिया लगातार यह कहते हुए सही ठहराता है कि वे अपनी रक्षा कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: डिजिटल युद्ध की ओर ईरान?: होर्मुज में बिछी केबलों पर शुल्क वसूलने की तैयारी, इंटरनेट-बैंकिंग पर खतरा मंडराया

अपनी सरकार के कूटनीतिक रुख को दोहराते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हुए बातचीत जारी रखेगा। पेजेशकियन ने कहा, हम विदेशियों का सम्मान करते हैं। हम बातचीत करेंगे और हम देश के अधिकारों की रक्षा करेंगे। 

ट्रंप ने ईरान क्या नई धमकी दी?

लगातार कूटनीतिक गतिरोध के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को नई चेतावनी जारी की, क्योंकि यूरेनियम भंडार, प्रतिबंधों में राहत और पश्चिम एशिया में महीनों से जारी संघर्ष के बाद मुआवजे को लेकर बातचीत रुकी हुई है।

ट्रंप ने रविवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा, ईरान के लिए समय निकलता जा रहा है और उन्हें जल्दी कदम उठाने चाहिए। नहीं तो उनका कुछ भी नहीं बचेगा। समय बहुत अहम है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Weekly Horoscope (17-23 Aug 2026):कर्क समेत इन 3 राशियों के बड़ सकते हैं खर्च, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल – Weekly Horoscope 17 August To 23 August 2026 Saptahik Rashifal In Hindi Mesh To Meen Rashi

Student Protest:’छात्रों के समर्थन में एकजुट हो विपक्ष’, Aisa प्रमुख नेहा बोरा ने विपक्ष से और क्या अपील की? – Student Protest: Aisa Chief Neha Bora Urges Opposition To Stand In Solidarity With Protesting Students

बंगाल के स्कूल पर सवाल:cjp के अभियान से जुड़े युवा के पिता की मौत, कटघरे में भाजपा; Cm शुभेंदु ने क्या कहा? – Questions On School In Bengal Father Of Cjp Volunteer Dies Bjp Under Scrutiny Cm Suvendu Abhijeet Dipke React

Us में मौसम की दोहरी मार:इंडियाना में बाढ़ से छह मौतें; हवाई में तूफान लाला का कहर, 1.30 लाख घरों की बिजली ठप – Us Weather Double Whammy Six Dead In Indiana Floods, Hurricane Lala Knocks Out Power In Hawaii

Politics:दिमागी नक्सली वाले बयान पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- मुझे ऐसा होने पर गर्व; किरेन रिजिजू ने क्या कहा? – Chidambaram Hits Back At Dimagi Naxal Remark Says Proud To Be One What Did Kiren Rijiju Say

Aaj Ka Rashifal 17 August:सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा सफलता का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 17 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

Leave a Comment