लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बंगाल के स्कूल पर सवाल:cjp के अभियान से जुड़े युवा के पिता की मौत, कटघरे में भाजपा; Cm शुभेंदु ने क्या कहा? – Questions On School In Bengal Father Of Cjp Volunteer Dies Bjp Under Scrutiny Cm Suvendu Abhijeet Dipke React

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सोशल मीडिया मुहिम- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से जुड़े कार्यकर्ता और हजारों युवा राष्ट्रव्यापी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान चला रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के इंडस क्षेत्र में सीजेपी के अभियान से जुड़े एक कार्यकर्ता के पिता की मौत होने की घटना सुर्खियों में है। पीड़ित पक्ष ने राज्य में सत्ताधारी दल- भाजपा को घेरने का प्रयास किया है। सीजेपी ने स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट का आरोप लगाया है। मृतक की शिनाख्त एसके मोहम्मद मफिक के रूप में हुई है।

बांकुड़ा जिले के इंडस क्षेत्र का मामला, अभिजीत दीपके क्या बोले?

रविवार को मामला तूल पकड़ने के बाद सीजेपी के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने रविवार दोपहर को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। दीपके ने एक्स पर लिखा कि अब्दुल ने बंगाल में उस सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया था, जहां वह कभी पढ़ा था। उन्होंने कहा कि बेहतर स्कूलों की मांग करने पर लोगों की हत्या करना निंदनीय है। सीजेपी अब्दुल और उनके परिवार के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया क्या?

इस मामले में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में नामित पांच में से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो की तलाश जारी है। अधिकारी ने कोलकाता में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि शिकायत में इन लोगों को भाजपा कार्यकर्ता नहीं बताया गया था। शिकायत में उन्हें अज्ञात व्यक्ति कहा गया था। पुलिस शिकायत में नामित दो संदिग्धों की तलाश कर रही है। एफआईआर में नामित लोगों के अलावा पांच अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

वारदात से जुड़े अहम बिंदु क्या?


  • महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने सीजेपी की तरफ से राष्ट्रव्यापी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया गया।

  • बंगाल के बांकुड़ा में शेख अब्दुल हफीज (25) ने स्कूल की दशा पर चिंता जताई।

  • नाराज लोगों ने कथित तौर पर 13 अगस्त को हमला किया।

  • सीजेपी ने सत्तारूढ़ दल को घेरा, भाजपा ने हत्याकांड में संलिप्तता के आरोपों को खारिज किया।

  • पुलिस ने मामले में रविवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने  हफीज से स्कूल की स्थिति पर चिंता जताने के लिए माफी मांगने वाला एक वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा।

  • सीजेपी कार्यकर्ता के पिता की मौत 15 अगस्त को हुई। बर्धमान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में निधन।

  • बंगाल पुलिस की कार्रवाई के बीच सीएम शुभेंदु बोले- हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

ऐसे आपराधिक कृत्यों पर सरकार को मंत्री का बयान क्या?


राज्य शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस घातक हमले में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पॉल ने कहा कि भारत भर में लाखों भाजपा कार्यकर्ता हैं। हमारी पार्टी के लिए हर कार्यकर्ता के चरित्र को सुधारना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हम तृणमूल कांग्रेस नहीं हैं। हम व्यक्ति की मृत्यु के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को गिरफ्तार करेंगे। भाजपा के लिए काम करने से किसी को भी किसी पर जूता फेंकने का भी अधिकार नहीं मिल जाता।

सीजेपी का बयान, मृतक की पत्नी क्या बोलीं?

सीजेपी का आरोप है कि स्कूल ठीक करो अभियान के तहत एक सरकारी स्कूल का जायजा लेने के बाद बांकुड़ा जिले के कारिसुंडा इलाके में अब्दुल के घर पर हमला हुआ। अब्दुल ने 13 अगस्त को गांव के स्थानीय सरकारी स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए देशव्यापी स्कूल ठीक करो अभियान में हिस्सा लिया था। सीजेपी का आरोप है कि उसी शाम हथियारबंद लोग जबरन अब्दुल के घर में घुस गए। आरोप है कि हमलावरों की पहचान भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हुई। हमले के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से शनिवार को अब्दुल के पिता माफिक की मौत हो गई। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, यह बेहद निंदनीय हरकत है। हम सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए एक अभियान चला रहे हैं जिसका समर्थन सभी राजनीतिक विचारधाराओं के लोगों को करना चाहिए। फिर भी, भाजपा कार्यकर्ता लोगों को डराने-धमकाने के लिए ऐसी हरकतें करते हैं।

अब्दुल के आरोप कितने गंभीर?

अब्दुल ने 13 अगस्त 2026, गुरुवार को एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता उनके घर आए और उन्होंने तथा उनके पिता पर हमला किया। यह घटना उनके प्राथमिक स्कूल का सर्वेक्षण करने के कुछ घंटों बाद हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे स्कूल की स्थिति पर चिंता जताने के लिए माफी मांगने वाला एक वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा। वे चाहते थे कि वह वीडियो में कहें कि वह बाहरी लोगों के निर्देश पर काम कर रहे थे। अब्दुल ने इसका पालन करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि संभव है कि दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन में हिस्सा लेने के कारण वह निशाना बने।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Weekly Horoscope (17-23 Aug 2026):कर्क समेत इन 3 राशियों के बड़ सकते हैं खर्च, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल – Weekly Horoscope 17 August To 23 August 2026 Saptahik Rashifal In Hindi Mesh To Meen Rashi

Student Protest:’छात्रों के समर्थन में एकजुट हो विपक्ष’, Aisa प्रमुख नेहा बोरा ने विपक्ष से और क्या अपील की? – Student Protest: Aisa Chief Neha Bora Urges Opposition To Stand In Solidarity With Protesting Students

Us में मौसम की दोहरी मार:इंडियाना में बाढ़ से छह मौतें; हवाई में तूफान लाला का कहर, 1.30 लाख घरों की बिजली ठप – Us Weather Double Whammy Six Dead In Indiana Floods, Hurricane Lala Knocks Out Power In Hawaii

Politics:दिमागी नक्सली वाले बयान पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- मुझे ऐसा होने पर गर्व; किरेन रिजिजू ने क्या कहा? – Chidambaram Hits Back At Dimagi Naxal Remark Says Proud To Be One What Did Kiren Rijiju Say

Aaj Ka Rashifal 17 August:सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा सफलता का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 17 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:उटज और जयशंकर प्रसाद की कविता ‘जगती की मंगलमयी उषा बन’ – Aaj Ka Shabd Utaj Jaishankar Prasad Hindi Kavita Jagti Ki Mangalmayi Usha Ban

Leave a Comment