लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Team India:सूर्यकुमार की कप्तानी खतरे में? पंत की भूमिका पर भी उठे सवाल; दोनों पर गंभीर की राय होगी निर्णायक – Gautam Gambhir’s Opinion To Play Key Role In Suryakumar Yadav’s T20 Captaincy Future

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बीसीसीआई चयन समिति मंगलवार को गुवाहाटी में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी। हालांकि इस दौरे पर कोई टी20 मुकाबला नहीं खेला जाएगा, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार चयनकर्ता भविष्य की टी20 योजनाओं और कप्तानी को लेकर अनौपचारिक चर्चा कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव की हालिया फॉर्म और मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन ने उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यही वजह है कि चयनकर्ता अब टी20 कप्तानी के अगले विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।




Gautam Gambhir’s Opinion To Play Key Role In Suryakumar Yadav’s T20 Captaincy Future

गंभीर और सूर्यकुमार
– फोटो : ANI


गंभीर की राय होगी सबसे अहम

रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की राय इस पूरे मामले में निर्णायक साबित हो सकती है। टी20 विश्व कप जीत के बाद यह पहली चयन बैठक होगी, इसलिए टीम मैनेजमेंट भविष्य की रणनीति पर गंभीरता से विचार करेगा। चयनकर्ता आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए संभावित टी20 खिलाड़ियों पर भी चर्चा कर सकते हैं। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी बरकरार रहेगी या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।


Gautam Gambhir’s Opinion To Play Key Role In Suryakumar Yadav’s T20 Captaincy Future

ऋषभ पंत
– फोटो : PTI


ऋषभ पंत की भूमिका पर भी सवाल

सिर्फ सूर्यकुमार ही नहीं, बल्कि ऋषभ पंत के भविष्य को लेकर भी चयन समिति में गंभीर चर्चा हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टेस्ट क्रिकेट में उपकप्तानी की जिम्मेदारी पंत के खेल पर असर डाल रही है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘भारतीय क्रिकेट ऋषभ पंत जैसे मैच विनर बल्लेबाज को खोने का जोखिम नहीं उठा सकता। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई टेस्ट मैच जिताए हैं। लेकिन जब भी उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई, बल्लेबाजी के दौरान उनके फैसले बेहतर नहीं दिखे।’ सूत्र ने आगे कहा, ‘चयन समिति के दिमाग में यह बात जरूर होगी कि उन्हें खुलकर खेलने का मौका दिया जाए।’


Gautam Gambhir’s Opinion To Play Key Role In Suryakumar Yadav’s T20 Captaincy Future

केएल राहुल
– फोटो : IPL


वनडे टीम में बढ़ सकती है मुश्किल

वनडे सेटअप में भी पंत की जगह पूरी तरह सुरक्षित नहीं मानी जा रही। केएल राहुल फिलहाल पहली पसंद विकेटकीपर माने जा रहे हैं, जबकि ध्रुव जुरेल, संजू सैमसन और ईशान किशन भी मजबूत दावेदार हैं। ऐसे में आने वाले महीनों में भारतीय टीम में कई बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।


Gautam Gambhir’s Opinion To Play Key Role In Suryakumar Yadav’s T20 Captaincy Future

जसप्रीत बुमराह
– फोटो : IPL


बुमराह को मिल सकता है आराम

इस बीच, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता बीसीसीआई की मेडिकल टीम की मंजूरी पर निर्भर करेगी। अगर मेडिकल बोर्ड बुमराह के वर्कलोड को सुरक्षित मानता है, तो वह हश्मतुल्लाह शाहिदी की टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेल सकते हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘अगर मेडिकल टीम बुमराह के वर्कलोड को तय सीमा के भीतर मानती है, तो वह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं।’ सूत्र ने आगे कहा, ‘लेकिन उनके वनडे सीरीज खेलने की कोई संभावना नहीं है। अगर वर्कलोड को लेकर जरा सी भी चिंता हुई, तो उन्हें पूरी सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा।’


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

काम की बात:सिलेंडर में कितनी गैस बची है? बिना खत्म किए जानने का आसान तरीका – How To Know When Your Lpg Cylinder Is About To Run Out

आईफोन डुओ से लेकर एयरपॉड्स 5 तक: एपल के इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? जानें पूरी डिटेल – Foldable Iphone Duo, Iphone 18 Pro Series, New Watches Launched Under Ceo John Ternus

बदलाव की आहट:निजी क्षेत्र में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी, 30% महिला निदेशक; सरकारी उपक्रमों से कितना आगे? – Women Participation Private Sector 30 Percent Female Directors Government Companies Comparison

बॉक्स ऑफिस:वर्किंग डे में भी नहीं थमी ‘मिर्जापुर- द मूवी’ की कमाई, पांचवे हफ्ते में ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड – Film Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 6 And Hanuman Ansh Box Office Collection Day 34

फिलीपींस में समंदर के बीच नाव बनी आग का गोला:पांच यात्रियों की मौत और 87 लापता; कैसे हुआ हादसा? – Philippines Ferry Fire Mv June Aster Many Dead 87 Missing Updates

रांची में बड़ा हादसा:पानी टंकी का टावर गिरा, मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत; तीन को किया गया रेस्क्यू – Ranchi Water Tank Tower Collapse Two Workers Dead District School Ndrf Jharkhand

Leave a Comment