विराट कोहली को ऐसे ही ‘रिकॉर्ड्स का बादशाह’ नहीं कहा जाता है. अब इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने एक और ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे तोड़ पाना लगभग नामुमकिन प्रतीत होता है. विराट ने आईपीएल 2026 में अपने 500 रन पूरे कर लिए हैं और यह मुकाम उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में हासिल किया. विराट दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 9 अलग-अलग सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाए हैं.
आईपीएल 2026 में खेली 13 पारियों में अब तक विराट कोहली 542 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 4 फिफ्टी आई हैं. गौर करने वाली बात यह है कि पूरे आईपीएल करियर में 2026 सीजन में विराट का व्यक्तिगत स्ट्राइक रेट सबसे बढ़िया रहा है. आईपीएल 2026 में उन्होंने अब तक 164.74 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है.
सबसे ज्यादा IPL सीजन में 500+ रन
इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे ज्यादा सीजन में 500 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. वो अब तक 9 अलग-अलग सीजन में 500 से अधिक रन बना चुके हैं. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर और केएल राहुल हैं, उन दोनों ने सात-सात बार किसी सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं.
- 9 बार – विराट कोहली
- 7 बार – डेविड वॉर्नर
- 7 बार – केएल राहुल
- 5 बार – शिखर धवन
कौन से सीजन में बनाए 500+ रन
विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में 9 अलग-अलग सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने पहली बार 500 रनों का आंकड़ा 2011 में छुआ था, जब उन्होंने 16 मैचों में 557 रन बनाए थे. एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है. उन्होंने 2016 सीजन में कुल 973 रन बना डाले थे.
- 557 रन – आईपीएल 2011
- 634 रन – आईपीएल 2013
- 505 रन – आईपीएल 2015
- 973 रन – आईपीएल 2016
- 530 रन – आईपीएल 2018
- 639 रन – आईपीएल 2023
- 741 रन – आईपीएल 2024
- 657 रन – आईपीएल 2025
- 542+ रन – आईपीएल 2026
यह भी पढ़ें:
धोनी समेत ये 5 खिलाड़ी IPL 2026 के बाद हो सकते हैं बाहर, लिस्ट में एक कप्तान भी शामिल
IPL 2026 के बीच दुल्हा बनेंगे हार्दिक पांड्या? इस दिन माहिका शर्मा से करेंगे शादी; जानें अपडेट

