MS Dhoni With NSG Commandos: एमएस धोनी ने अब तक इंजरी के चलते IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मैच नहीं खेला है. टीम ने 12 लीग मुकाबले खेल लिए हैं. अब सीएसके को अंतिम 2 मैच हैदराबाद और गुजरात के खिलाफ खेलने हैं. लेकिन इससे पहले धोनी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (NSG) के रीजनल हब पहुंचे, जहां उन्होंने शूटिंग में हिस्सा लिया. इससे एक सवाल तो खड़ा हो गया कि सीएसके फैंस को पागल बना रही है?
दरअसल चेन्नई ने 28 मार्च को धोनी को लेकर एक अपडेट शेयर करते हुए बताया कि काफ इंजरी के चलते वह शुरुआती 2 हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं. अब धीरे-धीरे 2 महीने होने वाले हैं और धोनी वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं है. लेकिन अगर धोनी अनफिट हैं, तो फिर वह एनएसजी के रीजनल हब में बिल्कुल ठीक तरह से रायफल के साथ शूटिंग करते हुए कैसे दिख रहे हैं? इस तरह के कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
धोनी ने कमांडो से पूछी अपनी फिटनेस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें धोनी अपनी फिटनेस के बारे में NSG कमांडो से पूछते हुए नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी पूछते हैं ‘मैं फिट लग रहा हूं?’
Dhoni chat with NSG Commandos 🙏🏻
I’m i looking fit?😂😂🔥🔥pic.twitter.com/JMBnIGBOxU
— TELUGU MSDIANS🦁™ (@TeluguMSDians) May 17, 2026
धोनी ने चलाई राइफल
सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी शूटिंग करते हुए दिख रहे हैं. ऐसा देखने में कहीं से भी प्रतीत नहीं हो रहा है कि धोनी को फिटनेस की किसी भी तरह की समस्या है. बताते चलें कि चेन्नई की तरफ से खुद धोनी को लेकर कई वीडियो शेयर की जा चुकी हैं, जिसमें वह बैटिंग, कीपिंग और यहां तक बॉलिंग भी करते हुए दिखाई दिए हैं.
MS Dhoni at NSG Commando 🔥🦁#MSdhoni pic.twitter.com/kqlkdDnKDO
— bhairava MSDian™ (@Bhairava_1) May 17, 2026
क्या CSK ने फैंस को बनाया पागल?
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को लेकर फैंस को पागल बनाया और सिर्फ उनकी वापसी का दिलासा दिया. धीरे-धीरे सीजन समाप्त होने की तरफ बढ़ चला है लेकिन फ्रेंचाइजी ने माही को लेकर दूसरा कोई अपडेट नहीं दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई धोनी को लेकर क्या अपडेट देती है. दूसरी तरफ देखने वाली बात यह भी होगी कि क्या माही आखिरी 2 लीग मैच में खेलते हुए नजर आते हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा बार बनवाए 200+ रन; पाकिस्तान भी पीछे छूटा
विराट कोहली ने रचा इतिहास, 500 रन बनाकर बनाया ऐसा रिकॉर्ड; जिसका टूटना असंभव

