लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पत्नी से तंग आकर इंजीनियर ने दी जान:मंदिर के पास पेड़ से लटका मिला, मां बोली- Fb पर वीडियो देख फट गया कलेजा – Fed Up With Wife Engineer Suicide In Kushinagar Mother Says My Heart Shattered Upon Seeing Video On Facebook

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यूपी स्थित नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड स्वामी विवेकानंद नगर, बेलवा पलकधारी में इन दिनों मातम पसरा है। घर के बाहर सन्नाटा है और भीतर हर आंख नम। 33 वर्षीय रोबोट इंजीनियर प्रद्युम्न कुमार यादव की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। मां की सूनी आंखें अब भी दरवाजे पर टिक जाती हैं, मानो बेटा एक बार फिर लौट आएगा और कहेगा- ‘मां, मैं आ गया।’




Fed Up with Wife Engineer suicide in kushinagar Mother Says My Heart Shattered Upon Seeing Video on Facebook


‘काश, वह मुझे भी साथ ले गया होता’

गोरखपुर के कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माई मंदिर के पास पेड़ से लटककर जान देने वाले प्रद्युम्न की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मची हुई है। शनिवार को जब परिजन से बात हुई तो 72 वर्षीय मां कलावती देवी बार-बार बेसुध हो जा रही थीं। रोते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरा साहब बेटा अब नहीं रहा। तीन महीने पहले देखा था। आखिरी बार भी नहीं मिल पाया। फेसबुक पर उसका आखिरी वीडियो देखा तो कलेजा फट गया। काश, वह मुझे भी साथ ले गया होता।’


Fed Up with Wife Engineer suicide in kushinagar Mother Says My Heart Shattered Upon Seeing Video on Facebook


‘हमारे घर का सोना चला गया’

बगल में बैठी बहन पूनम की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने कहा, ‘हमारे घर का सोना चला गया। मेरा भाई बहुत सीधा और मिलनसार था। उसे कभी चैन से जीने नहीं दिया गया। अब बस यही चाहते हैं कि उसे न्याय मिले।’


Fed Up with Wife Engineer suicide in kushinagar Mother Says My Heart Shattered Upon Seeing Video on Facebook


किस बात से परेशान था प्रद्युम्न

परिजनों के मुताबिक, प्रद्युम्न पिछले कई वर्षों से वैवाहिक विवाद, कोर्ट-कचहरी, आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। बड़े भाई राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रद्युम्न ऑटोमोबाइल सेक्टर में रोबोट इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। उसने अपने करियर की शुरुआत गुड़गांव से की थी और वर्तमान में मध्य प्रदेश की एक कंपनी में नौकरी कर रहा था। राघवेंद्र ने बताया कि हाल ही में अदालत से भरण-पोषण के मामले में आठ हजार रुपये प्रतिमाह खर्चा बहाल हुआ था। साथ ही करीब तीन लाख 84 हजार रुपये की वसूली तय होने के बाद वारंट जारी हुआ था। इसी के बाद वह काफी तनाव में रहने लगा था।


Fed Up with Wife Engineer suicide in kushinagar Mother Says My Heart Shattered Upon Seeing Video on Facebook


अंदर से टूट चुका था प्रद्युम्न

परिवार के परिजनों के मुताबिक 12 मई को पडरौना कोर्ट में सुनवाई के बाद उसकी फोन पर बात हुई थी। उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह भीतर से पूरी तरह टूट चुका था। बाद में वह गोरखपुर पहुंचा और शाम करीब छह बजे मंदिर में दर्शन करने के बाद यह कदम उठा लिया।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तरकाशी:यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए कर्नाटक और महाराष्ट्र के दो श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत, दोनों की मौत – Uttarkashi: Two Pilgrims From Karnataka And Maharashtra Died In Yamunotri Dham

Cjp Protest Live:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिवाजी पार्क में प्रदर्शन; नसीरुद्दीन शाह-विशाल ददलानी भी हुए शामिल – Cjp Protest Against Gyanesh Kumar Abhijeet Dipke Live Updates

एक्शन में तुकाराम मुंढे:एफडीए ने पुणे में सिप्ला के गोदाम का लाइसेंस किया रद्द, कंपनी ने फैसले पर क्या कहा? – Tukaram Mundhe In Action: Maharashtra Fda Cancels Cipla Pune Warehouse Licence, What Did The Company Say?

भारत बनाम वेस्टइंडीज:शुभमन गिल की नजर एक और बड़ी पारी पर, मुल्लांपुर में पहली बार वनडे खेलेंगे भारतीय कप्तान – Shubman Gill Eyes Another Big Knock In New Chandigarh After Record-breaking Odi Double Century

पंजाब में छात्रा की मौत:पुलिस कर रही थी गाड़ी का पीछा, अर्शप्रीत को कुचलकर चाय की दुकान में घुसी ‘कातिल’ कार – Car Runs Over Female Student In Jaito She Dies

ऑपरेशन सफेद सागर:रियल हीरोज से मिले एक्टर्स, सिद्धार्थ-अभय ने कारगिल वॉरियर्स संग मनाया खास दिन; देखें फोटोज – Operation Safed Sagar Stars Siddharth And Abhay Verma Meet Real Kargil Heroes At Golden Arrows 75th Anniversar

Leave a Comment