लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Midnight Row Over Rs 1750 Dispute: Youth Arrived With Convoy Of 20 Thar Vehicles, Attacked At Home; – Madhya Pradesh News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

छिंदवाड़ा में महज 1750 रुपये के विवाद ने देर रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि करीब 20 थार गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे युवकों ने एक ट्रांसपोर्टर के घर पर हमला कर दिया। आधी रात हुए इस घटनाक्रम से इलाके में दहशत फैल गई। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्टर हरिराम और परिधि ट्रेडर्स से जुड़े सोनू साहू के बीच अनाज ढुलाई के भाड़े को लेकर 1750 रुपये का विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि फोन पर हुई कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि देर रात आरोपी अपने साथियों के साथ हरिराम के घर पहुंच गया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि बदमाशों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया और जबरन अंदर घुसने की कोशिश की। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। गाड़ियों की आवाज और शोर-शराबे से आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। इलाके में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पीड़ित हरिराम ने आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा के झंडे लगी गाड़ियों में सवार होकर आए थे। उन्होंने परिवार के साथ मारपीट की और धमकी भी दी। घटना के बाद परिवार डरा हुआ है और सुरक्षा की मांग कर रहा है।

सीसीटीवी में दिखा गाड़ियों का काफिला

घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में कई थार गाड़ियां एक साथ पहुंचती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद युवक लाठी-डंडों के साथ घर की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। शहर की शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



ये भी पढ़ें- Bhojshala Verdict: भोजशाला का अयोध्या कनेक्शन, 10 सिद्धांतों जिन पर टिका हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

कांग्रेस नेताओं ने की कार्रवाई की मांग


घटना के बाद स्थानीय विधायक विजय चौरे और कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुलिस किसी राजनीतिक दबाव में काम न करे और आरोपियों के खिलाफ जिलाबदर जैसी कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सख्त कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन किया जाएगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘ब्रिक्स सिर्फ बड़े बाजार नहीं, आर्थिक नेटवर्क’:जय श्रॉफ बोले- एक की ताकत दूसरे के काम आएगी – Brics Business Forum Economic Network Jai Shroff India Global Trade

शमी को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली?:कहा- उम्र बढ़ने पर टीम से बाहर होना सामान्य; 2027 विश्व कप पर भी रखी बात – Sourav Ganguly Defends Mohammed Shami, Says India Pacer Is Not Being Neglected

सियासत:वंदे मातरम पर आपत्ति का उमर-फारूक ने दिया खड़े होकर जवाब, सवाल- कांग्रेस चाहती है कश्मीरी जेल जाएं? – Politics: Omar And Farooq Stand Up To Respond To Congress’s Objection To Vande Mataram.

कच्चे तेल में लगी ‘आग’:108 डॉलर के पार पहुंची कीमत; पश्चिम एशिया की जंग से भारत पर कितना असर? – Crude Oil Price 108 Dollar West Asia Tensions India Economy

यूपी:अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में – Up: Ashok Siddhartha Ends Akash Anand’s Political Career, Mayawati Takes Action

एक्सप्लेनर:जिस वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 25 साल पहले हुआ आतंकी हमला, वो बना कैसे था; गिरने के बाद वहां क्या हुआ? – Explainer: How Was The World Trade Center Built, And What Happened After The 9/11 Attack?

Leave a Comment