लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Delhi:128 करोड़ के जीएसटी घोटाले में छह गिरफ्तार, 50 फर्जी कंपनियों का सिंडिकेट बेनकाब; 51 लाख रुपये जब्त – Delhi: Six Arrested In Rs 128 Crore Gst Scam

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फर्जी कंपनियां बनाकर बड़े पैमाने पर जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच के अनुसार, महज एक कंपनी के जरिये 128 करोड़ रुपये का फर्जी कारोबार दिखाकर सरकारी खजाने को करोड़ों की चपत लगाई गई। इस फर्जीवाड़े से आरोपियों ने करीब 10 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) भी हासिल किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली निवासी मास्टरमाइंड राजकुमार दीक्षित (43), गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी विभाष मित्रा (34), मथुरा निवासी अमर (35), दिल्ली निवासी नितिन वर्मा (43), मो. वसीम (30) व आबिद (35) को भी दबोचा गया है। एक अन्य मुख्य आरोपी दिलीप कुमार फरार है।

50 शेल कंपनियों का पता चला,  हजारों करोड़ के लेनदेन की आशंका

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 51.12 लाख रुपये नकद, 15 मोबाइल फोन, दो कारें, कई लैपटॉप, फर्जी मुहरें, नकली जीएसटी बिल और बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच के दौरान अब तक 50 शेल कंपनियों का पता चला है। आशंका जताई जा रही है कि इन कंपनियों के जरिए हजारों करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन कर सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया गया।

ऐसे होता था खेल

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे फर्जी कंपनियां बनाकर बिना किसी वास्तविक माल की खरीद-बिक्री के नकली बिल तैयार करते थे। फिर बैंकिंग चैनलों के जरिए लेनदेन को वैध दिखाया जाता था। इन फर्जी बिलों के आधार पर करोड़ों रुपये का कारोबार दर्शाकर जीएसटी रिटर्न दाखिल किए जाते और आईटीसी के नाम पर सरकारी खजाने से रकम हासिल कर ली जाती थी। 

नौकरी का झांसा देकर दस्तावेज लिए, उसी कागजात पर खड़ी कर दी फर्जी कंपनी, अब तक 250 से अधिक शेल कंपनियां रजिस्टर्ड करा चुका

जीएसटी बिलों में हेराफेरी कर सरकारी खजाने को चूना लगाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड नौवीं कक्षा तक पढ़ा राजकुमार दीक्षित अब तक 250 से अधिक शेल कंपनियां रजिस्टर्ड करा चुका है। फिलहाल एक कंपनी की जांच में ही करोड़ों के घोटाले का खुलासा हुआ है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जिसके लिए पति को छोड़ा, उसने कहीं का न छोड़ा:युवती ने लगाए आरोप, कहा-विदेश जाकर युवक ने शादी से किया इनकार – Young Woman In Jammu Accuses Young Man Of Assault Court Seeks Evidence

आज का राशिफल 15 सितंबर:मेष को करियर में सफलता के संकेत, वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत – Today Prediction Horoscope Of 15 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

राजस्थान:कहीं भाजपा-कांग्रेस का दबदबा तो कहीं निर्दलीयों ने बिगाड़ा खेल, शहर-दर-शहर समझिए चुनाव का पूरा गणित – Rajasthan Municipal Election Results Bjp Congress Independent Board

एक्सक्लूसिव:आदित्य-डिनो के बीच ड्रग्स की चर्चा? दिशा केस में वकील का बड़ा दावा, बोले- सुशांत केस भी खुलेगा – Disha Salian Advocate Nilesh Ojha Accused Aditya Thackeray And Dino Morea Drug Connection Sushant Case Re Open

एआई शेयरों में गिरावट:विकास पर ब्रेक की मांग से दुनियाभर में शेयर धड़ाम, क्या अरबों का निवेश फंस सकता है? – Could Slower Ai Development Put Billions Of Dollars In Investments At Risk?

जेएसडब्ल्यू मोटर्स जल्द लॉन्च करेगी 1200 किमी रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी:क्या है खास, कितनी होगी कीमत? – Jsw Motors To Launch 360 Hp Plug-in Hybrid Suv With 1200 Km Range; Prices Expected From Rs 30 Lakh

Leave a Comment