लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ईरान के बाद अब अमेरिका ने इस देश में की एयरस्ट्राइक, ट्रंप का दावा- दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ढेर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी और नाइजीरियाई सेनाओं ने मिलकर एक बड़े आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, इस मिशन में ISIS के दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया गया. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्रुथ सोशल पर दी. ट्रंप ने कहा कि यह ऑपरेशन बेहद कठिन था. इस पूरी प्लानिंग के साथ ऑपरेट किया गया था. उन्होंने बताया कि अबू-बिलाल अल-मिनुकी अफ्रीका में छिपकर आतंकवादी गतिविधियों को चला रहा था और दुनिया भर में ISIS के ऑपरेशन में उसकी बड़ी भूमिका थी.

राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक, अल-मिनुकी को लगता था कि वह अफ्रीका में छिपकर सुरक्षित रह सकता है, लेकिन अमेरिकी एजेंसियों के पास उसकी गतिविधियों की लगातार जानकारी थी. उन्होंने कहा कि अब वह अफ्रीका के लोगों को डराने या अमेरिकियों के खिलाफ हमलों की योजना बनाने में शामिल नहीं हो सकेगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि इस कार्रवाई से ISIS के वैश्विक नेटवर्क और उसके ऑपरेशन को बड़ा झटका लगा है. उन्होंने नाइजीरिया सरकार और वहां की सेना का सहयोग के लिए धन्यवाद किया. अपने बयान के अंत में ट्रंप ने गॉड ब्लेस अमेरिका कहते हुए अमेरिकी सेना की सराहना की.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के डेलीगेशन ने कचरे के डिब्बे में फेंके चीनी गिफ्ट, एयरफोर्स वन के सुरक्षा प्रोटोकॉल ने खींचा ध्यान

डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 दिन के चीन दौरे पर गए थे. जहां पर उन्होंने कई जरूरी मुद्दों पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की. ट्रंप का दौरा ऐसे वक्त में हुआ, जब मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ अमेरिका की जंग चल रही है. इस युद्ध को रोकने के लिए वैश्विक स्तर पर बातचीत भी जारी है. इस बीच चीन की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है ,क्योंकि चीन ईरान का काफी अच्छा दोस्त है. अमेरिका चाहता है कि चीन ईरान से युद्ध को खत्म करने को लेकर बात करें.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान नहीं, भारत पर रूस-ईरान को भरोसा! लावरोव बोले- US-ईरान तनाव में नई दिल्ली निभा सकती है बड़ी भूमिका


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोस्त ‘रूस’ के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- ‘भारतीयों की जान खतरे में डालना…’

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- ‘पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज’

Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन

शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले – ‘इजरायल के PM को…’

Leave a Comment