लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Tamil Nadu:तमिलनाडु सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा, जानें सीएम विजय ने अपने पास कौन सा मंत्रालय रखा – Portfolios Allocated In Tamil Nadu Government For 10 Ministers, Including Chief Minister Vijay

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु लोक भवन ने शनिवार को मंत्रियों के विभागों का आवंटन किया है। इसमें मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय भी नाम शामिल है। कुल 10 मंत्रियों को उनके विभाग सौंपे गए हैं। इससे पहले 10 मई को टीवीके प्रमुख और अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 

मुख्यमंत्री विजय ने अपने पास रखे सबसे ज्यादा मंत्रालय

सीएम सी. जोसेफ विजय ने सबसे ज्यादा मंत्रालय अपने ही पास रखे हैं। उन्होंने लोक, सामान्य प्रशासन, आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, जिला राजस्व अधिकारी, पुलिस, गृह, विशेष कार्यक्रम क्रियान्वयन, महिला कल्याण, युवा कल्याण, बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों का कल्याण, नगर प्रशासन, शहरी एवं जल आपूर्ति विभाग अपने पास रखा है। 

किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय? 


  • एन. आनंद – ग्रामीण विकास एवं जल संसाधन मंत्री।

  • आधव अर्जुना – लोक निर्माण एवं खेल विकास मंत्री।

  • डॉ. के.जी. अरुणराज – स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री।

  • के.ए. सेंगोट्टैयन – वित्त मंत्री।

  • पी. वेंकटरामनन – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री।

  • आर. निर्मलकुमार – ऊर्जा संसाधन एवं कानून मंत्री।

  • राजमोहन – स्कूली शिक्षा, तमिल विकास, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री।

  • डॉ. टी.के. प्रभु – प्राकृतिक संसाधन मंत्री।

  • सेल्वी एस. कीर्तनाः उद्योग मंत्री।

इससे पहले विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने विधानसभा में 140 से ज्यादा विधायकों का समर्थन पाकर विश्वास मत हासिल किया था। गौरतलब है कि टीवीके प्रमुख विजय की पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा में शानदार प्रदर्शन किया था। टीवीके राज्य में सबसे बड़ा दल बनकर उभरा था। टीवीके बहुमत का आंकड़ा छूने में कामयाब नहीं हो सकी थी।

तमिलनाडु में विजय ने बनाई गठबंधन की सरकार

इसके बाद विजय ने राज्य के कई छोटे दलों से अपने साथ आने की अपील की थी। इसके बाद आईयूएमएल, सीपीआई, सीपीएम और कांग्रेस समेत एआईएडीएमके के बागी विधायकों ने भी विजय का समर्थन किया था। इन सभी विधायकों के दम पर विजय ने बहुमत परीक्षण में अपनी सरकार के लिए विश्वास मत हासिल कर लिया।


संबंधित वीडियो


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jharkhand News:तिरंगा यात्रा से रोके गए देवेंद्र महतो! अस्पताल के बाहर पुलिस तैनाती पर उठे सवाल, बढ़ा तनाव – Jharkhand Devendra Nath Mahto Stopped Tricolour Yatra Jpsc Jssc Student Protest Hemant Soren

जश्न-ए-आजादी:अब जेन-जी का जमाना, भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी, बड़े अवसरों के साथ चुनौतियां भी – Celebrating Freedom In Gen Z Era India Has Largest Youth Population In World Big Opportunities And Challenges

Tunnel Accident:एक और शव बरामद, फंसे दो लोगों की तलाश में रेस्क्यू जारी, सीएम ने कहा- सुरक्षा से समझौता नहीं – Chamoli Tunnel Landslide Pipalkoti Rescue Operation Underway For Two People Trapped In Thdc Tunnel

80वां स्वतंत्रता दिवस:’लाल किले से हर चीज का श्रेय लेते हैं’, Pm के भाषण पर खरगे ने साधा निशाना; क्या कहा? – “from Red Fort, Pm Claims Credit For Everything”: Mallikarjun Kharge Slams Bjp On 80th Independence Day

Trisha:तृषा ने कन्फर्म किया विजय के साथ रिश्ता? परिवार का हिस्सा बनकर इस कार्यक्रम में पहुंचीं; वीडियो वायरल – Trisha Krishnan Attended 80th Independence Day Celebrations With Tamil Nadu Cm Vijay Parents Video Viral

अरुणाचल में आसमान से आफत:लैंडस्लाइड और सैलाब ने मचाई तबाही, चार की मौत; सेना के पांच जवान लापता – Four People Died And Five Army Soldiers Went Missing Following Landslides And Flash Floods Arunachal Pradesh

Leave a Comment