लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:तीन दशक में अर्श से फर्श पर पहुंचा कुनबा, इस सीट से सीट से चार बना विधायक; विजय मिश्रा का राजनीतिक सफर – Up News: From Political Peak To Prison Term Four-time Mla Vijay Mishra Faces Dramatic Fall After Conviction

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यूपी के भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहे विजय मिश्रा को शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने संपत्ति हड़पने के मामले में 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। बाहुबली छवि वाले विजय मिश्रा और उनका पूरा कुनबा तीन दशक में अर्श से फर्श पर पहुंच गया। वर्ष 2020 से अब तक एक के बाद एक पांच मामलों में उसको सजा मिल चुकी है।

प्रयागराज के खपटिहां गांव निवासी विजय मिश्रा पर 83 से अधिक मामले दर्ज हैं लेकिन उसके दबदबे और सियासी पैठ के कारण कोई पीड़ित खुलकर सामने आने का साहस नहीं जुटा पाता था। वर्ष 2020 में रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई। 

 




UP News: From Political Peak to Prison Term Four-Time MLA Vijay Mishra Faces Dramatic Fall After Conviction

प्रयागराज एमपीएमएलए कोर्ट से सजा मिलने के बाद पूर्व विधायक विजय मिश्रा।
– फोटो : अमर उजाला।


इसके बाद से विजय मिश्रा और उसके कुनबे की मुश्किलें लगातार बढ़ती चली गईं। उसे मध्य प्रदेश के मालवा जिले के आगर से गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह आगरा जेल में बंद है। विजय मिश्रा वर्ष 1980 के आसपास भदोही आया और कारोबार शुरू किया। इसके बाद उसने पेट्रोल पंप खोला और ट्रकों का संचालन शुरू किया। वर्ष 1990 में वह ब्लॉक प्रमुख बना। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलापति त्रिपाठी उसको राजनीति में लेकर आए थे। इसके बाद उसने पहला चुनाव ब्लॉक प्रमुख का लड़ा और जीत हासिल की।


UP News: From Political Peak to Prison Term Four-Time MLA Vijay Mishra Faces Dramatic Fall After Conviction

प्रयागराज एमपीएमएलए कोर्ट से सजा मिलने के बाद पूर्व विधायक विजय मिश्रा।
– फोटो : अमर उजाला।


कई ब्राह्मण नेताओं की हत्या का आरोप लगा

विजय मिश्रा ने खुद को ब्राह्मणों के मसीहा के रूप में स्थापित करने की कोशिश की लेकिन पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय के छोटे भाई रामेश्वर नाथ पांडेय और पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी के भाई धरनीधर त्रिपाठी समेत कई ब्राह्मण नेताओं की हत्या का आरोप भी उस पर लगे। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, वर्ष 2001 में समाजवादी पार्टी ने उसे इस शर्त पर ज्ञानपुर सीट से टिकट दिया था कि वह हंडिया, भदोही और मिर्जापुर में सपा प्रत्याशियों को जीत दिलाएगा। भदोही लोकसभा सीट भी पार्टी की झोली में डलवाएगा।


UP News: From Political Peak to Prison Term Four-Time MLA Vijay Mishra Faces Dramatic Fall After Conviction

प्रयागराज में एमपीएमएलए कोर्ट से सजा मिलने के बाद पूर्व विधायक विजय मिश्रा।
– फोटो : अमर उजाला।


2007 में सपा के टिकट पर विधायक चुना गया विजय

सभी सीटों पर सपा की जीत हुई और इसके बाद विजय मिश्रा का राजनीतिक प्रभाव तेजी से बढ़ता गया। वह 2007 में सपा के टिकट पर विधायक चुना गया। वर्ष 2012 में जेल में रहने के बावजूद सपा के टिकट पर चुनाव में जीत दर्ज की। वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नाराजगी के कारण उसका टिकट कट गया था लेकिन उसने निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जेल में रहने के बावजूद विजय मिश्रा मैदान में उतरा। जिला पंचायत अध्यक्ष पत्नी रामलली मिश्रा और बेटी ने गांव-गांव जाकर वोट मांगे। किसी बड़े दल से टिकट नहीं मिलने पर उसने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) से चुनाव लड़ा, लेकिन तीसरे स्थान पर रहा। पूर्व विधायक के साथ उसका बेटा और भतीजा पहले से जेल में बंद हैं।


UP News: From Political Peak to Prison Term Four-Time MLA Vijay Mishra Faces Dramatic Fall After Conviction

विजय मिश्रा, पूर्व विधायक ज्ञानपुर।
– फोटो : अमर उजाला


200 करोड़ की संपत्ति पर चल चुका है बुलडोजर

विजय मिश्रा और उनके कुनबे पर वर्ष 2020 से लगातार शासन की कार्रवाई जारी है। अब तक करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति पर बुलडोजर चल चुका है या सरकार ने उसे जब्त कर लिया है। प्रयागराज, मध्य प्रदेश, दिल्ली, लखनऊ समेत कई राज्यों में स्थित जमीनों और भवनों पर कार्रवाई की गई है। इनमें विजय मिश्रा, उनके बेटे विष्णु मिश्रा, भतीजे मनीष मिश्रा और पत्नी रामलली मिश्रा के नाम दर्ज संपत्तियां शामिल हैं।

 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up:राहुल गांधी को राहत, कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका; मजिस्ट्रेट के आदेश में हस्तक्षेप से किया इनकार – Up: Relief For Rahul Gandhi; Court Dismisses Revision Petition, Refuses To Interfere With Magistrate’s Order.

नोएडा में हादसा:छिजारसी में 11 हजार केवी लाइन का तार टूटकर गिरा, पांच लोग झुलसे, स्कूटी में लगी आग – 11,000 Kv Line Wire Broke And Fell In Chhijarsi Five People Got Scorched In Noida

The Odyssey Review In Hindi Starring Matt Damon Tom Holland Anne Hathaway Zendaya Director Christopher Nolan – Entertainment News: Amar Ujala

‘क्या तुम मुसलमान हो?’:धर्म पूछकर भारतीय युवक पर चाकू से किए 15 वार, हालत गंभीर; क्या है पूरा मामला? – Indian Man Stabbed Several Times In Utah Mall Us

Irctc New Website:लान्च हुई Irctc की नई वेबसाइट, जानें कितना अलग है और कैसा दिख रहा है नया इंटरफेस – Irctc Upgraded Website Beta Version Launch: Check New Features And Ticket Booking Process Details

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:रिमांड में खुलने लगे राज, आरोपी के ठिकाने से फिर नकदी बरामद, घटनाक्रम का हुआ रीक्रिएशन – Ram Mandir Offering Theft: Secrets Begin To Unravel During Remand; Cash Recovered From The Accused’s Hideout;

Leave a Comment