लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को तगड़ा झटका देकर 7 विकेट से हरा दिया है. CSK द्वारा मिले 188 रनों के लक्ष्य को लखनऊ की टीम ने 20 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन इस बड़ी जीत के साथ उसने सीएसके का खेल बिगाड़ने का काम किया है.
इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कार्तिक शर्मा की 71 रनों की अर्धशतकीय पारी और फिर शिवम दुबे के तूफान की बदौलत चेन्नई के बल्लेबाजों ने स्कोरबोर्ड पर 187 रन लगा दिए थे. दुबे ने 16 गेंद में 32 रनों की कैमियो पारी खेली.
लखनऊ की बंपर जीत
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने शानदार शुरुआत दिलाई. उनके बीच पहले विकेट के लिए 135 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने लखनऊ को फ्रंट फुट पर लाकर खड़ा कर दिया था. इंग्लिस 36 रन बनयकर आउट हुए. मिडिल ओवरों में चेन्नई सुपर किंग्स ने वापसी भी की, क्योंकि मुकेश चौधरी और स्पेन्सर जॉनसन ने 9 रनों के भीतर लखनऊ के तीन बल्लेबाजों को आउट कर दिए थे.
चेन्नई की टीम की खुशी ज्यादा देर नहीं चली क्योंकि निकोलस पूरन ने एक छोर संभाला हुआ था. तीन झटकों के बाद लखनऊ की टीम धीरे-धीरे लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही थी. मगर निकोलस पूरन ने अंशुल कंबोज के ओवर में लगातार 4 छक्के लगाते हुए 17वें ओवर में ही लखनऊ की जीत पक्की कर दी. अंशुल ने इस मुकाबले में 2.3 ओवर में ही 63 रन लुटा दिए. इसी के साथ वे आईपीएल के इतिहास में CSK के दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं.
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6… 14 करोड़ी कार्तिक शर्मा ने CSK के लिए खेली सबसे बड़ी पारी, बनाया नया कीर्तिमान
CSK को झटका
इस बड़ी हार से चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका लगा है. चेन्नई के 12 मैचों में 12 पॉइंट्स हो गए हैं. अब तक चेन्नई टीम के पास गुंजाइश थी कि वह गलती कर सकती है. मगर अब प्लेऑफ का टिकट कटाना है तो उसे अगले दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे.
यह भी पढ़ें:


