लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘हां, पतन की ओर था अमेरिका, लेकिन…’, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बयान पर ट्रंप ने जताई सहमति

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग का यह आकलन 100 प्रतिशत सही है कि अमेरिका पतन की ओर था लेकिन उनकी यह टिप्पणी पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के संदर्भ में थी.

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, ‘जब राष्ट्रपति शी ने बड़ी शालीनता से अमेरिका को संभवत: पतन की ओर अग्रसर राष्ट्र बताया तो उनका इशारा सुस्त जो बाइडन और बाइडन प्रशासन के चार वर्षों के दौरान हमें हुए भारी नुकसान की ओर था और इस मामले में वह 100 प्रतिशत सही थे.’

उन्होंने कहा कि अमेरिका को खुली सीमाओं, उच्च करों, ट्रांसजेंडर नीति, महिलाओं के खेलों में पुरुषों की भागीदारी, विविधता-समानता-समावेश (DEI), खराब व्यापार समझौतों, बेलगाम अपराध और ऐसी ही कई अन्य चीजों से भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रशासन के पहले 16 महीनों में अमेरिका ने अविश्वसनीय प्रगति देखी है और उन्होंने रिकॉर्ड शेयर बाजारों, सैन्य सफलताओं, फिर से मजबूत होती अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ते रोजगार बाजार का जिक्र किया. ट्रंप ने वेनेजुएला में सैन्य विजय और उसके साथ मजबूत होते संबंधों की भी प्रशंसा की. साथ ही उन्होंने ईरान के सैन्य विनाश का उल्लेख किया.

यह भी पढ़ें:- PM Modi UAE Visit: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच UAE दौरा पीएम मोदी का मास्टरस्ट्रोक! एक्सपर्ट ने बताया भारत को क्या फायदा होगा?

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति शी जिनपिंग उस अविश्वसनीय प्रगति की बात नहीं कर रहे थे, जिसे ट्रंप प्रशासन के 16 शानदार महीनों के दौरान अमेरिका ने दुनिया के सामने प्रदर्शित किया है.’ ट्रंप ने कहा, ‘दो साल पहले वास्तव में हम एक पतन की ओर बढ़ रहे थे. इस पर मैं राष्ट्रपति शी से पूरी तरह सहमत हूं.’

यह भी पढ़ें:- भारत पहुंचते ही चौड़ा हुआ ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिखाए तेवर, बोले – ‘अमेरिका की धौंस को अब…’

ट्रंप ने कहा, ‘लेकिन अब अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र है और उम्मीद है कि चीन के साथ हमारे संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत और बेहतर होंगे.’ ट्रंप ने अमेरिका में आ रहे हजारों अरब डॉलर के विदेशी निवेश का भी हवाला दिया. प्रशासन द्वारा विविधता, समानता और समावेशन (DEI) कार्यक्रमों को वापस लेने की प्रशंसा की और दावा किया कि राष्ट्रपति शी ने कम समय में प्रशासन की जबरदस्त सफलताओं के लिए उन्हें बधाई दी थी.

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment