लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शाहरुख-आमिर की फिल्मों को लेकर भिड़े जियोस्टार और जी एंटरटेनमेंट, कोर्ट तक पहुंची बात; जानें क्या है मामला – Jiostar Takes Legal Action Against Zee Entertainment Over Unauthorised Telecast Of Films

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जियोस्टार और जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के बीच विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। रिलायंस और डिज्नी के जॉइंट वेंचर जियोस्टार ने जी पर बॉलीवुड फिल्मों के कथित गैरकानूनी प्रसारण का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला? 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियोस्टार का कहना है कि जिन फिल्मों के प्रसारण अधिकार उनके पास थे, उन्हें जी ने बिना अनुमति कई बार टीवी पर दिखाया। कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट लीगल सर्विसेज कमिटी में 4 मई को एक याचिका दायर की है।

120 पन्नों की इस याचिका में जियोस्टार ने आरोप लगाया है कि जी ने 12 अलग-अलग फिल्मों को करीब 20 बार प्रसारित किया। इनमें शाहरुख खान और आमिर खान की कई सुपरहिट फिल्में भी शामिल हैं।

जियोस्टार ने जी को ‘बार-बार कॉपीराइट नियम तोड़ने वाली कंपनी’ बताया है और कहा है कि वह लगातार फिल्मों का अनधिकृत प्रसारण कर रही है।

ये भी पढ़ें- ओटीटी पर एक नए ट्विस्ट के साथ रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’, क्या दर्शकों को मिलेगा कोई बड़ा तोहफा? जानें नया अपडेट

अब आगे क्या होगा? 


मामले की सुनवाई अब दिल्ली हाई कोर्ट लीगल सर्विसेज कमिटी के जरिए होगी, जो दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश करती है। कमिटी ने जी को 25 मई को पेश होने के लिए कहा है। अगर कंपनी पेश नहीं होती, तो इसे मध्यस्थता में शामिल होने से इनकार माना जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस मामले में जियोस्टार करीब 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का हर्जाना मांग सकती है, हालांकि अंतिम रकम अभी तय नहीं हुई है।

पहले से ही चल रहे हैं विवाद


गौरतलब है कि दोनों कंपनियों के बीच पहले से भी कई बड़े विवाद चल रहे हैं। इससे पहले क्रिकेट राइट्स डील टूटने को लेकर लंदन में 1 बिलियन डॉलर की आर्बिट्रेशन चल रही है। वहीं अप्रैल में जी ने भी जियोस्टार पर अपने कॉपीराइटेड म्यूजिक के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए केस किया था।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे; बढ़ेगा व्यापार-रोजगार – Uttar Pradesh’s First International Cruise Terminal Will Be Built In Varanasi

यूपी:प्रदेश में बढ़ी स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या, लखनऊ में तीन नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर – Up: Swine Flu Cases Rise In The State, Three New Cases Put Health Department On Alert; Helpline Number Release

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:वीकेंड पर ‘हनुमान अंश’ ने चौंकाया, ‘आवारापन 2’ गिन रही आखिरी सांसे – Film Awarapan 2 And Hanuman Ansh Box Office Collection Thursday

होर्मुज विवाद:व्हाइट हाउस का नया दावा- हमारी नौसेना का पूरा नियंत्रण, ईरान बेअसर; 1500 जहाजों को दी सुरक्षा – Us Controls Strait Of Hormuz, White House Claims Iran Blockade Disrupted

आशिक के खुदकुशी करने से पहले का वीडियो:’ये है पंखा, आज रात को मर जाऊंगा’, रिकॉर्डिंग कर युवक ने दे दी जान – Young Man Takes His Own Life Due To Challenges Surrounding His Affair With Widowed Sister In Law

बिहार:कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान, Cm सम्राट ने सोमन राणा-झंडू कुमार को दी सम्मान राशि – National-sports-day-bihar-sports-award-pataliputra-sports-complex-players-honoured

Leave a Comment