लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Thailand Open:सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में, पीवी सिंधू का सफर थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में थमा – Indian Badminton Ace Pv Sindhu Loses To Akane Yamaguchi In Thailand Open Match Results And Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू का सफर थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को थम गया। भारत की अनुभवी खिलाड़ी सिंधू का क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से सामना हुआ। सिंधू इस मैच में पहला गेम अपने नाम कर चुकी थीं, लेकिन अगले दो गेम गंवा बैठीं जिससे उनका सफर महिला एकल वर्ग में थम गया। वहीं, पुरुष युगल वर्ग में सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई।

सात्विक-चिराग ने जापानी जोड़ी को हराया

वहीं, सात्विक-चिराग की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जापान के ताकुमी नोमुरा और युइची शिमोगामी के खिलाफ 41 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 21-13 से जीत हासिल की। यह 2026 में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर इवेंट में उनका पहला सेमीफाइनल है। जापानी जोड़ी के खिलाफ पहली बार खेलते हुए, सात्विक और चिराग शुरू से नियंत्रण में थे। भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में 10-0 की शानदार बढ़त बना ली थी।

जापानी जोड़ी ने इंटरवल के बाद थोड़ी वापसी की और बढ़त को चार अंक से घटाकर 10-14 कर दिया, लेकिन भारतीय जोड़ी ने जल्दी ही अपनी बढ़त वापस पा ली और पहला गेम आसानी से खत्म कर दिया। दूसरा गेम शुरू में थोड़ा ज्यादा कड़ा था, जिसमें जापानी जोड़ी पहले हाफ में ज्यादातर समय दो अंक के अंदर रही। हालांकि, सात्विक और चिराग ने अपना नियंत्रण नहीं खोया और धीरे-धीरे बढ़त बनाते हुए मैच को निर्णायक रूप से अपने नाम कर लिया।

पहला गेम जीतने के बाद पिछड़ीं सिंधू 

सिंधू को विश्व के तीसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची ने एक घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में 21-19, 18-21, 15-21 से हराया। छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने गुरुवार को डेनमार्क की अमालिए स्कल्ज को 21-13, 21-15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। सिंधू ने जापानी स्टार के खिलाफ 15-11 के अच्छे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के साथ मैच शुरू किया और एक कड़ा शुरुआती गेम जीतने में कामयाब रहीं, जब तक कि स्कोर 19-19 से बराबर नहीं हो गया। फिर उन्होंने अगले दो अंक जीतकर बढ़त बना ली। दूसरे गेम में, सिंधू मजबूत दिखीं क्योंकि उन्होंने मिड-गेम इंटरवल पर चार अंक की बढ़त बना रखी थी। लेकिन, लगातार हुई गलतियों की वजह से यामागुची ने सात अंक लेकर मैच का रुख पलट दिया। इसके बाद तीसरा गेम जीतकर जापानी खिलाड़ी ने मैच अपने नाम किया।  

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेश के मंदिर में तोड़फोड़:मां दुर्गा समेत सात मूर्तियां क्षतिग्रस्त; बवाल क्यों? – Bangladesh Durga Puja Temple Idols Vandalised

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा रन चेज:शाई होप ने मचाई तबाही, रोहित-ऋतुराज-केएल की मेहनत पर फिरा पानी – Ind Vs Wi: West Indies Chase Down 352 Against India For Record Odi Win

दिल्ली:इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक आज नागरिक मार्च, एसआईआर के विरोध में जुटेंगे सामाजिक कार्यकर्ता-छात्र संगठन – Citizen’s March From India Gate To Jantar Mantar Today

तीन दिन की छुट्टी:हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी; होटल से लेकर पार्किंग तक फुल – Three-day Holiday: Traffic Jams From Himachal To Uttarakhand

पाकिस्तान से सीमा पार घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध:राजनयिक प्रभारी तलब, दोबारा ऐसी घटना रोकने को कहा – India Summons Pak Cda To Protest Islamabad’s ‘facilitation’ Of Illegal Cross-border Infiltration

2021 में ममता के पैर में सच में फ्रैक्चर हुआ था?:शुभेंदु ने रिपोर्ट जारी की, टीएमसी का पलटवार; ऋतब्रत का तंज – Trinamool Questions Authenticity Of Report On Mamata Banerjee’s 2021 Injury Claim

Leave a Comment