लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Cee Admit Cards Released Online Exams From June 1 Indian Army Recruitment 2027 – Jaipur News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय सेना भर्ती वर्ष 2027 के तहत आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के लिए एडमिट कार्ड जारी होने शुरू हो गए हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थी 15 मई 2026 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1 जून से 12 जून तक होगी ऑनलाइन परीक्षा

भारतीय सेना द्वारा यह ऑनलाइन परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। राजस्थान में परीक्षा के लिए कुल 11 शहरों — अजमेर, अलवर, बीकानेर, भरतपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, सीकर और उदयपुर — में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।

कई भर्ती श्रेणियों के लिए आयोजित होगी परीक्षा

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का तिथिवार कार्यक्रम भी Join Indian Army वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा विभिन्न भर्ती श्रेणियों के लिए आयोजित की जाएगी, जिनमें अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर कार्यालय सहायक/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास), महिला सैन्य पुलिस, सैनिक तकनीकी (एनए/एनए मेडिकल), सिपाही फार्मा, हवलदार शिक्षा (आईटी/साइबर, सूचना संचालन एवं भाषाविद) तथा धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशंड अधिकारी शामिल हैं।

परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की सलाह

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में सावधानीपूर्वक जांच लें तथा परीक्षा दिवस पर निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान पत्र एवं एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ें: Bhilwara: मांडल हाईवे पर मौत का तांडव; भीषण टक्कर में तीन की मौत, आधे घंटे तक थमा NH-48

केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही लें जानकारी

भारतीय सेना ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की सहायता, तकनीकी समस्या या भर्ती संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने संबंधित सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। भर्ती कार्यालयों के संपर्क और पते की जानकारी भी Join Indian Army पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Retail Inflation:खुदरा महंगाई दर जून में उछलकर 4.38 फीसदी पर पहुंची, जानिए क्या आपकी जेब पर भी पड़ेगा असर? – Retail Inflation Jumps To 4.38 Percent In June: What Does It Mean For Your Wallet?

‘अब शिक्षा में क्रांति का समय’:राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा, सरकार और शिक्षा मंत्री पर क्या लगाए आरोप? – Modi Govt Silent On Corruption In Education; Time For Revolution In This Sector: Rahul Gandhi

Up:राम मंदिर के सीईओ के लिए मांगे गए आवेदन, अधिसूचना जारी, तीन साल का होगा कार्यकाल, होनी चाहिए ये योग्यताएं – Ayodhya: Applications Invited For Ram Mandir Ceo Post; July 18 Is The Last Date.

Tum Bin:जॉन अब्राहम हुए रिजेक्ट, जगजीत सिंह से हुआ विवाद; ‘लगान’ और ‘गदर’ के बीच कैसा रहा ‘तुम बिन’ का हाल? – 25 Years Of Film Tum Bin Release Unknown Facts Of Priyanshu Chatterjee With Sandali Sinha And Anubhav Sinha

राम मंदिर चंदा चोरी:परिसर की व्यवस्थाओं में बड़ा बदलाव, नई टीमों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी; ये होगा परिवर्तन – Ram Mandir Donation Scam Major Overhaul Of Arrangements Responsibility To Be Handed Over To New Teams

Supreme Court:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट, इन्हें जारी किया नोटिस – Supreme Court On Ram Temple Donation Row Pleas Hearing Updates Ayodhya Case

Leave a Comment