लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bomb Threat:’फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट में होगा धमाका’, बम की धमकी से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप – A Bomb Threat Caused A Major Explosion On A Flight From Frankfurt To Hyderabad.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप मच गया। जैसे ही फ्लाइट के एयरपोर्ट पर लैंड हुई। उसे आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच शुरू की गई है।

ईमेल के जरिए मिला धमकी

यह घटना तब हुई, जब लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट एलएच 754 वी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही थी। उड़ान के दौरान एयरलाइन के कस्टमर सपोर्ट को एक ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि विमान में बम रखा गया है। इसे शमशाबाद पहुंचने से पहले उसे उड़ा दिया जाएगा। जैसे ही यह धमकी वाला मेल सामने आया, तुरंत ही सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर सीआईएसएफ और एयरपोर्ट सुरक्षा यूनिट तक सभी को अलर्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- NEET-UG: नीट की नई तारीख का एलान, अब 21 जून को देशभर में होगी परीक्षा, पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द हुई थी

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

हालांकि राहत की बात यह रही कि फ्लाइट सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर लैंड कर गई। लैंडिंग के बाद विमान को सीधे आइसोलेशन बे (अलग सुरक्षित क्षेत्र) में ले जाया गया। यहां उसकी बारीकी से जांच शुरू की गई। यात्रियों को भी सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया के तहत उतारा गया और सभी की जांच की गई। शुरुआती जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। ईमेल भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- TVK: ‘हम हिंदुओं के नहीं बल्कि हिंदुत्व के खिलाफ’, सनातन धर्म पर उदयनिधि की टिप्पणी पर बोले मंत्री आधव अर्जुन

करोड़ो की विदेशी करेंसी पकड़ी गई

इसी एयरपोर्ट से एक और मामला सामने आया, जो विदेशी मुद्रा की बरामदगी से जुड़ा है। सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री से लगभग 11,85,930 रुपये मूल्य की विदेशी करेंसी पकड़ी गई। यह यात्री सैयद इस्माइल अली बताया जा रहा है, जो शमशाबाद से बैंकॉक जाने की तैयारी में था।

हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

यह करेंसी सामान्य बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने पकड़ी। जब बैग की जांच की गई, तो उसमें संदिग्ध विदेशी मुद्रा दिखाई दी, जिसके बाद तुरंत उसे अलग कर लिया गया और यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने पूरी रकम जब्त कर ली है। अब यह जांच की जा रही है कि यह पैसा कहां से आया और इसे बैंकॉक क्यों ले जाया जा रहा था।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्यू रिसर्च:भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा, भारतीयों को किस विदेशी नेता पर सबसे ज्यादा विश्वास? – Pew Research Trust In Trump Us Has Declined India 51% Of Indians Expressed Highest Level Confidence In Putin.

विक्रम-1:स्काईरूट ने रचा इतिहास, छह पेलोड पृथ्वी की निचली कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किए – Mission Aagman Skyroot Launch For The Country First Private Rocket Update News In Hindi

Rbi फिर क्यों ला रहा प्लास्टिक नोट?:16 साल में तीसरी कोशिश, इस बार क्यों बढ़ी उम्मीद; जानिए हर सवाल का जवाब – Rbi Introducing Plastic Notes Third Attempt In 16 Years Hopes Higher This Time Find Answers All Questions

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:टिन्नू-मनीष यादव 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर, गमछे से मुंह छिपाते रहे; साथ ले गई टीम – Ram Mandir Donation Theft Case: Tinnu And Manish Yadav Sent To 39-hour Police Remand

Du Admission:स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए पहले राउंड में 70% सीटें हुईं फुल, दूसरे राउंड में संभावनाएं कम – Du Admissions 2026: Nearly 70% Seats Filled In First Round, Limited Chances In Round Two

Mp:vip काफिले में पीछे छूट गए मंत्री, सीएम के हेलीकॉप्टर पर सवार होने के लिए लगानी पड़ गई दौड़, देखें वीडियो – Cm-mohan-yadav-helicopter-minister-dilip-ahirwar-runs-to-board-video-viral-tikamgarh-mp-news

Leave a Comment