लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में नया मोड़:ट्रंप का दावा- चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा, खबर के बाद शेयर 4% गिरे – Us-china Trade Relations Trump Claims China Will Buy 200 Boeing Jets Shares Drop After News Know Deal Details

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज चैनल को बताया कि चीन 200 बोइंग जेट खरीदने पर सहमत हो गया है। यह पहला मौका है जब बीते लगभग एक दशक में अमेरिका में निर्मित वाणिज्यिक जेट को चीन खरीदने वाला है। हालांकि, अमेरिका और चीन के बीच होने वाले इस सौदे का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

ट्रंप ने बोइंग की डील को लेकर क्या कहा?

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस ने ट्रंप के बयान और बोइंग की खरीदारी को लेकर टिप्पणी नहीं की है। खबर आने के बाद बोइंग के शेयर 4 फीसदी से अधिक गिर गए। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत के बाद  ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘एक बात जिस पर वह (चीन) आज सहमत हुए, वह 200 जेट का ऑर्डर देने जा रहे हैं… 200 बड़े वाले।’ (One thing he agreed to today, he’s going to order 200 jets … 200 big ones)। 

बोइंग के सीईओ ट्रंप के साथ चीन गए हैं, कौन सा मॉडल खरीदने पर सहमति?

ट्रंप के इस बयान के बावजूद ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने सिंगल-आइजल 737 मैक्स या बड़े और अधिक महंगे ट्विन-आइजल 777X या 787 जेट में जिक्र कौन से मॉडल के विमान का किया है। खास बात ये है कि बोइंग मुख्य कार्यकारी अधिकारी केली ऑर्टबर्ग और जीई एयरोस्पेस मुख्य कार्यकारी अधिकारी लैरी कल्प उन अमेरिकी अधिकारियों के समूह में शामिल थे जो ट्रंप के साथ चीन गए थे।

अमेरिका की उम्मीद से काफी कम है 200 की संख्या

बता दें कि नवंबर 2017 में ट्रंप की यात्रा के दौरान, बीजिंग ने 300 बोइंग विमान खरीदने पर सहमति व्यक्त की थी। करीब नौ साल के बाद चीन दौरे पर गए ट्रंप की जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा था कि ट्रंप की बीजिंग यात्रा के दौरान एक बड़े बोइंग ऑर्डर की घोषणा की उम्मीद है। हालांकि, 200 की संख्या अमेरिका की उम्मीद से कम है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक उद्योग जगत के सूत्रों ने चर्चा के दौरान कम से कम 500-जेट के सौदे की उम्मीद जताई थी। ऐसे में 200 बोइंग की खरीदारी पर सहमति आंकड़ों के लिहाज से काफी कम है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। एयरलाइंस विमानों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में मौजूदा स्थिति में जितने विमानों की जरूरत है, उसके मुकाबले 200 बोइंग जेट की डील आवश्यक नए विमानों की संख्या से काफी कम है।

बोइंग पर व्यापार विवाद का असर, एयरबस को फायदा कैसे?

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर हुए विवादों के कारण बोइंग दुनिया के दूसरे सबसे बड़े विमानन बाजार से बाहर हो गया है। बोइंग कंपनी को बीजिंग और वाशिंगटन के बीच तनाव के अलावा दो दुर्घटनाओं के बाद उपजी चिंताओं के कारण भी मार झेलनी पड़ी है। बोइंग उत्पादन समस्याओं के अलावा 737 मैक्स मॉडल से जुड़े संकट का भी सामना कर रहा है। नकारात्मकता के बीच प्रतिद्वंद्वी कंपनी- एयरबस ने चीनी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। यूरोपीय विमान निर्माता- एयरबस ने साल 2008 में तियानजिन में ए320 की असेंबली लाइन खोली। इससे चीनी एयरलाइंस को लुभाने में मदद मिली।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पाकिस्तान की अपने ही खोल रहे पोल:इस पूर्व खिलाड़ी ने टीम पर साधा निशाना, बोले- बहुत बुरे दौर से गुजर रहे – Pakistan Vs England Former Pakistan Player Atiq-uz-zaman Disappoint With National Team Performance

एमपी:दुबई से पति की तलाश में सतना पहुंची पत्नी, महिला थाने में शिकायत; परिवार पर छिपाने का लगाया आरोप – Wife Arrives In Satna From Dubai In Search Of Husband; Lodges Complaint At The Women’s Police Station

जेएनयू में यौन उत्पीड़न:प्रोफेसर पर 10 छात्र-छात्राओं ने लगाए आरोप, बोलीं- मीटिंग के बहाने घर पर बुलाते थे – Ten Students Accuse Jnu Professor Of Harassment

‘तू हैंडसम है, हीरो बन जा’:यश जौहर की जन्मतिथि पर भावुक हुए करण, बताया आखिरी बार पिता के कान में क्या कहा? – Karan Johar Remembered His Father Yash Johar On His 97th Birth Anniversary Shares An Emotional Post

हिमाचल में किसानों से खेल:10 हजार की सब्सिडी के लिए 7,500 ज्यादा देकर खरीदना पड़ रहा ब्रश कटर, जानें – Himachal Farmer Subsidy Brush Cutter Market Government Rate

जूनियर हॉकी एशिया कप:भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन, जापान के खिलाफ खेला ड्रॉ; एक्का चमके – Indian Junior Men’s Hockey Team Secure A Draw Against Japan In Their Second Pool A Match Highlights

Leave a Comment