लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है’, क्या विराट कोहली ने वनडे से भी लिया संन्यास? वीडियो से मची सनसनी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते बुधवार (13 मई) कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए IPL 2026 के 57वें मुकाबले में शानदार शतक लगाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. यह कोहली के आईपीएल करियर का 9वां शतक रहा. लेकिन सबका ध्यान किंग कोहली के शतक से ज्यादा उनकी एक वायरल वीडियो पर गया, जिसमें वह कह रहे हैं कि ‘अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है.’

इस वीडियो के सामने आने के बाद एक सवाल तेज हो गया कि क्या कोहली ने वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया? मौजूदा वक्त में कोहली भारत के लिए सिर्फ 50 ओवर फॉर्मेट के लिए उपलब्ध हैं. वह टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं. कोहली ने टी20 इंटरनेशनल को 2024 में और टेस्ट फॉर्मेट को 2025 में अलविदा कहा था. लेकिन वनडे से संन्यास वाला सवाल अब भी बरकरार है. इसका जवाब आपको वीडियो देखकर ही मिल जाएगा. 

‘अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है’, कोहली ने ऐसा क्यों बोला?

जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली मैच के दौरान किसी से विकेट के पीछे स्कूप शॉट टाइप कुछ शॉट खेलने की बात कर रहे हैं. ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि कोहली ने क्रिकेटिंग शॉट्स से अलग हटकर कुछ अलग ट्राई किया हो. इसी दौरान कोहली कहते हैं कि ‘अब इंडिया के लिए थोड़ी खेलना है.’ कोहली का कहने का मतलब था कि अब उन्हें इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट नहीं खेलना है, जिसके चलते IPL में ऐसे शॉट्स खेल सकते हैं. यहां देखें वीडियो…

इसके साथ ही आपको बता दें कि कोहली ने वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है. वह पूरी तरह से भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में उपलब्ध हैं. उन्होंने मेन इन ब्लू के लिए पिछला 50 ओवर मुकाबला इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. आगे भी वह भारत के लिए वनडे में खेलते हुए दिखाई देंगे. 

 

यह भी पढे़ं: पंजाब और मुंबई के मैच में ‘बारिश’ बनेगी विलेन? धर्मशाला से आया फैंस का दिल तोड़ने वाला अपडेट

आज MI से हारते ही पंजाब किंग्स प्लेऑफ से हो जाएगी बाहर? जानिए PBKS का पूरा गणित



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment