लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Neet पेपर लीक में बड़ा खुलासा! Rjd नेता समेत 4 गिरफ्तार, 30 लाख लेकर Mbbs सीट दिलाने का खेल – Major Revelation Neet Paper Leak Rjd Leader Santosh Kumar Jaiswal Among 4 Arrested 30 Lakh Securing Mbbs Seats

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाने और एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर कथित रूप से ठगी करने वाले एक गिरोह का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कथित मास्टरमाइंड बताए जा रहे संतोष कुमार जायसवाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बीते दिनों कार्रवाई करते हुए राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह संगठित गिरोह नीट अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर कथित रूप से ठगी करता था। पुलिस ने एक डॉक्टर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 नीट परीक्षा से पहले 18 छात्रों को बचाया गया

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 3 मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026 से पहले कुछ नाबालिगों समेत 18 विद्यार्थियों को आरोपियों के चंगुल से बचाया गया। आरोपी छात्रों को ‘परीक्षा प्रश्न पत्र’ उपलब्ध कराने के बहाने अज्ञात स्थानों पर ले गए थे।

फर्जी प्रश्न पत्र तैयार करने का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया कि कथित फर्जी प्रश्न पत्र पिछले वर्षों की सामग्री और कोचिंग संस्थानों के नोट्स का उपयोग करके तैयार किए गए थे। आरोपियों ने छात्रों के परिवारों से 20 से 30 लाख रुपये की मांग की और मेडिकल कॉलेजों में सीट दिलाने की गारंटी देकर कुछ रकम पहले ही वसूल ली थी।

सूरत पुलिस की सूचना के बाद शुरू हुई कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 2 मई को सूरत पुलिस से सूचना मिली थी कि दिल्ली में एक संदिग्ध गिरोह NEET के जरिए मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने का दावा कर रहा है। इसके बाद तकनीकी निगरानी के आधार पर जांच शुरू की गई और महिपालपुर एक्सटेंशन स्थित कई होटलों में तलाशी अभियान चलाया गया।

होटल से पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने एक होटल में ठहरे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें विनोद भाई भीखा भाई पटेल भी शामिल था। आरोप है कि उसने गुजरात के MBBS अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को झांसे में लेकर इस गिरोह से जोड़ा।

अभिभावकों से लिए गए चेक और दस्तावेज

पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का वादा कर अभिभावकों से बड़ी रकम, 10वीं और 12वीं की मूल मार्कशीट और हस्ताक्षर किए गए खाली चेक भी लिए थे।

गाजियाबाद से छात्रों को कराया गया मुक्त

जांचकर्ताओं ने बताया कि आरोपियों ने कुछ छात्रों को उनके अभिभावकों से अलग कर रखा था। पुलिस ने गाजियाबाद के एक अस्पताल के पास जाल बिछाकर तीन छात्रों को मुक्त कराया और कथित मास्टरमाइंड संतोष कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।

फ्लैट पर छापेमारी में 15 और छात्र मिले

गाजियाबाद के एक फ्लैट पर छापेमारी के दौरान 15 और छात्रों को बरामद किया गया। इनमें कुछ नाबालिग भी शामिल थे, जो 3 मई को NEET परीक्षा देने वाले थे। पुलिस ने छात्रों को समझाकर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी।

डॉक्टर समेत दो और आरोपी गिरफ्तार

फ्लैट से दो अन्य आरोपी संत प्रताप सिंह और डॉ. अखलाक आलम उर्फ गोल्डन आलम – को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरोह में हर सदस्य की अलग भूमिका तय थी।

ऐसे काम करता था गिरोह

पुलिस के अनुसार, संतोष कुमार जायसवाल कथित तौर पर पूरी साजिश का संचालन कर रहा था। वहीं डॉ. अखलाक आलम फर्जी प्रश्न पत्र तैयार करता था। संत प्रताप सिंह आवास और अन्य व्यवस्थाएं संभालता था, जबकि पटेल परिवारों तक पहुंचने का काम करता था।

पुलिस ने बरामद किए अहम दस्तावेज

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कथित प्रश्न-उत्तर सामग्री के 149 पन्ने, पीड़ितों से संबंधित हस्ताक्षर किए गए तीन खाली चेक और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें: मोबाइल चार्ज करते समय कैसे आई मौत? खतरा समझने को बिहार की यह खबर जरूर पढ़ें

आगे की जांच जारी

दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Wtc Points Table:बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान को लगा एक और झटका, जानें किस कारण कटे आठ डब्ल्यूटीसी अंक? – Pak Vs Ban: Pakistan Docked 8 Wtc Points Handed Fine For Slow Over Rate Offence In 1st Test Vs Bangladesh

Bihar News:सीएम सम्राट चौधरी ने विधानसभा और विधान परिषद् में बनाई अपनी नई टीम, किन्हें-क्या जिम्मेदारी मिली? – Bihar News: Cm Samrat Chaudhary Formed A New Team In Vidhansabha Vidhanparishad, Sanjeev Chaudhary Chief Whip

चीनी निर्यात पर रोक से उड़ी उद्योग की नींद:कीमतों में भारी गिरावट का डर, 12000 रुपये करोड़ के बकाए पर संकट – Sugar Export Ban Triggers Panic: Industry Warns Of Price Crash And Rs 12,000 Crore Debt Crisis For Mills

Pati Patni Aur Woh Do Movie Review Ayushmann Khurrana Wamiqa Gabbi Rakul Preet Singh Sara Ali Khan – Entertainment News: Amar Ujala

Bcci पर भड़के विराट कोहली?:कहा- भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलना शानदार अनुभव, पर सम्मान और अहमियत दोनों तरफ से हो – Virat Kohli On 2027 Odi World Cup, Lashes Out At Bcci? Says Respect And Importance Must Be Reciprocal Ipl 2026

कर्ज जाल में फंसा Pak:अब पैसे जुटाने का तरीका बदला; चीन के पूंजी बाजार में पहली बार जारी किया पांडा बॉन्ड – Pakistan Issues First-ever Panda Bond In China To Raise Usd 250 Million

Leave a Comment