लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Delhi Red Fort Blast:एनआईए ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों में आरोपपत्र – Delhi Red Fort Blast Case Update Nia Files Charge Sheet In Delhi Blast Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को नई दिल्ली की एक विशेष अदालत में लाल किले के पास हुए कार धमाके के मामले में 7,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। एजेंसी ने 10 नवंबर, 2025 को हुए इस हमले में कथित संलिप्तता के लिए 10 लोगों को नामजद किया है। इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

एनआईए के अनुसार, सहित सभी 10 आरोपी संगठन ‘अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH)’ से जुड़े थे, जिसे अल-कायदा से प्रेरित संगठन बताया गया है। मुख्य आरोपी उमर उन नबी की इस धमाके में मौत हो गई थी। उसके अलावा नौ अन्य आरोपियों के नाम भी चार्जशीट में शामिल किए गए हैं।

डॉ. नबी के अलावा, चार्जशीट में नामित अन्य व्यक्तियों में आमिर राशिद मीर, जसीर बिलाल वानी, डॉ. मुजम्मिल शकील, डॉ. अदील अहमद राथर, डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान अहमद वागे, सोयाब, डॉ. बिलाल नसीर मल्ला और यासिर अहमद डार शामिल हैं।

एनआईए की जांच में बड़ा खुलासा

एनआई की जांच में सामने आया कि कुछ आरोपी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित मेडिकल प्रोफेशनल थे। 2022 में श्रीनगर में हुई एक गुप्त बैठक में उन्होंने “AGuH Interim” नाम से संगठन को फिर सक्रिय किया और “Operation Heavenly Hind” शुरू किया था। एनआईए की जांच से पता चला कि “Operation Heavenly Hind” के तहत, आरोपियों ने नए सदस्यों की भर्ती की, AGuH की हिंसक जिहादी विचारधारा का सक्रिय रूप से प्रचार किया, हथियार और गोला-बारूद जमा किया, और बाजार में आसानी से मिलने वाले रसायनों का उपयोग करके बड़े पैमाने पर विस्फोटक बनाए। एजेंसी ने बताया कि धमाके में इस्तेमाल TATP विस्फोटक आरोपियों ने खुद तैयार किया था।

एनआईए की जांच से यह भी पता चला कि आरोपी प्रतिबंधित हथियारों की अवैध खरीद में भी शामिल थे, जिनमें एक AK-47 राइफल, एक क्रिनकोव राइफल और कारतूसों वाली देसी पिस्तौलें शामिल थीं। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपियों ने विभिन्न ऑलाइन और ऑनलाइन स्रोतों से प्रयोगशाला उपकरण खरीदे थे।

यह चार्जशीट एक विस्तृत जांच पर आधारित है, जो जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली-NCR क्षेत्र तक फैली हुई है। इसमें 588 मौखिक गवाहियों, 395 से अधिक दस्तावेजों और 200 से अधिक जब्त की गई चीजों के रूप में विस्तृत सबूत शामिल हैं। इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और NIA उन फरार आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी रखे हुए है, जिनकी भूमिका जांच के दौरान सामने आई थी। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महिला एशिया कप:मंधाना के पास सूजी बेट्स को पीछे छोड़ने का मौका, टी20 में नंबर एक बनने से महज इतने रन दूर – India W Vs Bangladesh Women Asia Cup Semi Final Smriti Mandhana On Verge Of Top In Most Runs In Wt20is Chart

निकाय चुनाव में डीडवाना और नागौर में बवाल:विधायक यूनुस खान से धक्का-मुक्की; फर्जी मतदान के आरोप में पथराव – Rajasthan Civic Body Elections Violence Mla Yunus Khan Pushed In Didwana Stone-pelting In Nagaur

सचिन के पहले वनडे शतक की कहानी:आज ही के दिन तेंदुलकर ने खेली थी ऐतिहासिक पारी, जानें उस मैच का पूरा हाल – Onthis Day In 1994 The Legendary Sachin Tendulkar Scored His Maiden Odi Century Know Match Scorecard

भारत में बड़ा दांव खेलने की तैयारी!:स्कोडा-फॉक्सवैगन और Jsw ग्रुप के बीच क्या डील हुई है? जानें पूरी डिटेल्स – Skoda-volkswagen And Jsw Join Hands: German Giant Aims To Scale Up India Operations With New Strategic Partner

अक्षय खन्ना:रहमान डकैत का नया लुक देखकर क्यों चौंके यूजर्स? किसी को आया हार्ट अटैक, कोई बोला साईं बाबा लग रहे – Akshaye Khanna Viral Video Actor Shocked Netizen With New Look Fans Remembers Rehman Dakait From Dhurandhar

एक्सप्लेनर:कौन हैं अमेरिकी मैथ्यू वान डाइक, जिन पर Uapa केस हटने से भारत में मचा सियासी घमासान, मामला क्या? – Who Is Matthew Van Dyke Us National Arrested With Ukraine Mercenaries Nia Chargesheet Row Uapa Case Explainer

Leave a Comment