लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पुणे:अस्पताल के पास मिली बम जैसी एक संदिग्ध वस्तु, बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर; इलाके में दहशत – Suspicious Bomb-like Object Found Near Hospital In Pune’s Hadapsar, Probe Underway

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पुणे में बुधवार को बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। यह संदिग्ध वस्तु हडपसर इलाके में एक अस्पताल के पास मिली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत पूरे क्षेत्र को घेर लिया। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा और इलाके की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को वहां से हटाया।

जांच के दौरान संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित तरीके से वहां से हटाया गया। फिलहाल, क्राइम ब्रांच और हडपसर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वस्तु वास्तव में विस्फोटक थी या नहीं।सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स, बम निरोधक दस्ता (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड), डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। लोगों को हटाया गया और फिर जांच शुरू की गई। इसी मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


वहीं, दूसरे मामले में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आए जिन 57 लोगों से पूछताछ की गई है, उनमें चार लोग पुणे शहर के ही हैं। हालांकि, इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है और न ही किसी को हिरासत में लिया गया है। अब तक जिन 57 लोगों से पूछताछ की गई है, उन सभी के मोबाइल डिवाइस जब्त किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि कई अहम दस्तावेज और कुछ लोगों के पास से अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं। पुणे एटीएस एसपी के मुताबिक, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से गुप्त इनपुट मिले थे, उसके बाद सभी 57 लोगों की पहचान की गई और अलग-अलग शहरों में कुल 57 लोगों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। शहजाद भट्टी इन लोगों को देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसा रहा था और बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Kangana Ranaut On Congress:‘इतना तो पाकिस्तानी नागरिक नहीं तड़पते…’, अब कांग्रेस पर कंगना ने साधा निशाना – Bjp Kangana Ranaut Reacts On Congress Chairperson Sonia Gandhi For Objecting Full Rendition Of Vande Mataram

होर्मुज में जहाज पर हमला:इंजन रूम क्षतिग्रस्त; चालक दल का एक सदस्य हताहत, पश्चिम एशिया में फिर से बढ़ा तनाव? – West Asia: Ship Attacked During Strait Of Hormuz Transit Amid Rising Tensions In Iran War

घर के भीतर सियासी लकीर:पंजाब के राजनीतिक परिवारों में बंटे झंडे, चन्नी से बादल तक बंटी सियासत – Families Splitting In Punjab Politics Vidhan Sabha Election

ऐसे कैसे बढ़ेगा इंडिया:उफनती नदी पैदल पार कर स्कूल जा रहे बच्चे, क्या हादसे के इंतजार में है सरकार? Video – Children Forced To Risk Their Lives To Attend School Facing Danger Of Swept Away In Duderi River

बिहार:ips अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी, कई जिलों के Sp बदले; हटाए गए सीवान एसपी पूरन झा – Bihar Ips Transfer List Siwan Sp Puran Kumar Jha Removed

इमरान खान को राहत:’प्राइवेट अस्पताल में कराएं पूर्व पीएम की मेडिकल जांच’, पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट का निर्देश – Pak Sc Orders Shifting Of Jailed Ex-pm Khan To Private Hospital For Medical Checkup

Leave a Comment