लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एक्शन में शुभेंदु सरकार:तिलजला अग्निकांड के बाद कोलकाता में चला बुलडोजर, अवैध फैक्ट्री जमींदोज – Bjp Government Bulldozer Action Kolkata Illegal Construction Tmc Corruption Charges Suvendu Adhikari News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल की नव निर्वाचित भाजपा सरकार ने सत्ता संभालते ही अवैध निर्माणों और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी है। कोलकाता के तिलजला इलाके में एक अवैध फैक्ट्री में लगी भीषण आग में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के 30 घंटे के भीतर ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के आदेश पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस कार्रवाई के साथ ही सरकार ने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार पर अवैध निर्माणों के जरिए आर्थिक लाभ लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

हादसे के बाद हरकत में प्रशासन

जीजे खान रोड स्थित एक बहुमंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर मंगलवार दोपहर आग लगी थी। अवैध रूप से चल रही इस चमड़ा फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का अभाव था। हादसे में दो मजदूरों की मौत और पांच के घायल होने की रिपोर्ट मिलते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जांच कमेटी गठित की। बुधवार दोपहर रिपोर्ट सामने आते ही मुख्यमंत्री ने अवैध ढांचे को तुरंत ध्वस्त करने का आदेश दिया। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों की भारी तैनाती की गई है।

तृणमूल के कारनामों पर पॉल का हमला

कार्रवाई के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पिछली सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा,  ‘यह सब नीयत का खेल है। पिछली तृणमूल सरकार की मंशा कभी जनता की सुरक्षा की नहीं थी। उन्होंने अवैध ऊंची इमारतें बनाने वाले उपद्रवियों को संरक्षण दिया।’ पॉल ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि इन अवैध निर्माणों के पीछे टेबल के नीचे भारी लेन-देन हुआ है, जिससे तृणमूल के नेताओं ने फायदा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि इन गरीब मजदूरों की मौत का जवाब कौन देगा?

यह भी पढ़ें: तेल संकट: सीएम योगी के निर्देश, छह महीने तक विदेश यात्रा से परहेज करें मंत्री-अधिकारी; कार पूलिंग पर जोर

‘कट-मनी’ तंत्र को ध्वस्त करने का संकल्प

भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने भी सरकार के कदम का समर्थन करते हुए कहा कि तृणमूल ने कट-मनी संस्कृति से पूरे सिस्टम को तबाह कर दिया था। अब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उस बिगड़ी हुई व्यवस्था को पटरी पर ला रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की सभी नगर पालिकाओं को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जिन इमारतों के पास वैध फायर लाइसेंस या एनओसी नहीं है, उन्हें सुधार का मौका दिया जाएगा, अन्यथा उन पर भी बुलडोजर चलना तय है।

फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार, पानी के कनेक्शन कटे

पुलिस ने फैक्ट्री मालिक जफर निशार को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए हैं कि शहर की सभी अवैध और खतरनाक फैक्ट्रियों के पानी और बिजली के कनेक्शन तुरंत काट दिए जाएं। सरकार के इस कड़े रुख से पूरे कोलकाता के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

अन्य वीडियो- 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार:बैंक फ्रॉड केस में ईडी का बड़ा एक्शन, गया से गुरुग्राम और दिल्ली तक नौ ठिकानों पर छापेमारी – Bihar Bank Fraud Case Major Ed Action Raids Underway Across Nine Locations In Gaya Gurugram And Delhi

‘ब्रिक्स सिर्फ बड़े बाजार नहीं, आर्थिक नेटवर्क’:जय श्रॉफ बोले- एक की ताकत दूसरे के काम आएगी – Brics Business Forum Economic Network Jai Shroff India Global Trade

शमी को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली?:कहा- उम्र बढ़ने पर टीम से बाहर होना सामान्य; 2027 विश्व कप पर भी रखी बात – Sourav Ganguly Defends Mohammed Shami, Says India Pacer Is Not Being Neglected

सियासत:वंदे मातरम पर आपत्ति का उमर-फारूक ने दिया खड़े होकर जवाब, सवाल- कांग्रेस चाहती है कश्मीरी जेल जाएं? – Politics: Omar And Farooq Stand Up To Respond To Congress’s Objection To Vande Mataram.

कच्चे तेल में लगी ‘आग’:108 डॉलर के पार पहुंची कीमत; पश्चिम एशिया की जंग से भारत पर कितना असर? – Crude Oil Price 108 Dollar West Asia Tensions India Economy

यूपी:अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में – Up: Ashok Siddhartha Ends Akash Anand’s Political Career, Mayawati Takes Action

Leave a Comment