लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Petrol-Diesel Rate: क्या आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में दिखा कोई बदलाव? चेक करें मुंबई से पटना तक के रेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पीएम मोदी ने ईंधन, खाने के तेल और सोना समझदारी से इस्तेमाल करने को कहा.
  • ईरान-अमेरिका तनाव से तेल आपूर्ति प्रभावित, कीमतें बढ़ने की अटकलें.
  • भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद आज ईंधन कीमतों में कोई बदलाव नहीं.
  • तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल बिक्री पर प्रतिदिन 1000-1700 करोड़ रुपये गंवा रही हैं.

Petrol-Diesel Price Today on May 13: हैदराबाद में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की अपील से लोग देश की एनर्जी सिक्योरिटी के लिए चिंतित है. इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वे ईंधन और खाने के तेल का इस्तेमाल समझदारी के साथ करें और अगले एक साल तक सोना खरीदने से बचें.

आज कीमतों में दिखा कोई बदलाव? 

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर कई देशों पर पड़ रहा है क्योंकि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ सहित कई प्रमुख समुद्री मार्ग बाधित हो गए हैं. इससे कच्चे तेल और LPG की सप्लाई पर असर पड़ा है. PM मोदी के ऐसा कहने के बाद अब यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने वाली हैं. हालांकि, आज 13 मई को भी देश में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. 

बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. गौरतलब है कि तेल विपणन कंपनियां (OMCs) हर दिन सुबह करीब 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन करती हैं और उन्हें मौजूदा वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों तथा मुद्रा विनिमय दरों के अनुरूप निर्धारित करती हैं.

तेल कंपनियों को नुकसान

भारतीय सरकारी तेल कंपनियां इस समय भारी वित्तीय दबाव का सामना कर रही हैं. इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) को पेट्रोल-डीजल और घरेलू LPG की बिक्री पर सामूहिक रूप से हर दिन 1000-1700 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो रहा है. अनुमान है कि मौजूदा समय में तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 14 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 42 रुपये प्रति लीटर और घरेलू रसोई गैस (LPG) पर 674 रुपये प्रति सिलेंडर का घाटा हो रहा है.

आज पेट्रोल-डीजल की कीमत 

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली  94.77 रुपये 87.67 रुपये
मुंबई 103.54 रुपये  90.03 रुपये
चेन्नई  100.80 रुपये  92.39 रुपये
कोलकाता 105.45 रुपये  92.02 रुपये
पटना  105.18 रुपये  92.04 रुपये
जयपुर 104.88 रुपये  90.36 रुपये
लखनऊ  94.65 रुपये 87.76 रुपये
भुवनेश्वर 101.10 रुपये 92.69 रुपये
भोपाल  106.52 रुपये  91.89

 

ये भी पढ़ें:

Petrol- Diesel Price: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमत ने तोड़े रिकॉर्ड, जानें अब कितने रुपए का है एक लीटर Petrol-Diesel

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

वैश्विक संकट के बीच PM मोदी के ईंधन बचत अपील पर जानें क्या है महिलाओं का रिएक्शन, क्यों रद्द हो रहीं डेस्टिनेशन वेटिंग

इंतजार करें या अभी खरीदें? सोने-चांदी में इन्वेस्ट को लेकर निवेशकों के मन में उलझन, कौन सा शेयर है बेस्ट?

Amul Price Hike: महंगाई का झटका! देशभर में कल से अमूल दूध के बढ़ जाएंगे दाम, 2 रुपये बढ़ाने का फैसला

Gold Price: सोना महंगा-खरीदार कम, फिर भी कीमत क्यों नहीं गिर रही? इन 4 वजहों से समझ आएगी बात

अमूल-मदर डेयरी के बाद अब पंजाब की इस कंपनी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, अब कितने का मिलेगा 1 लीटर मिल्क?

क्या पाकिस्तान में भी सोना और पेट्रोल- डीजल नहीं खरीद पा रहे लोग, जानें ईरान युद्ध संकट से कैसे निपट रहा है पाक

Leave a Comment