लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gold News: भारत में सबसे ज्यादा सोना खरीदते हैं इन राज्यों के लोग, जानिए कहां होता है सबसे ज्यादा उत्पादन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Gold Consumption Update: भारत में सोने को केवल आभूषण नहीं माना जाता है, बल्कि लोग इसे परंपरा और इन्वेस्टमेंट का जरूरी हिस्सा मानते हैं. खासकर दक्षिण भारत के कई राज्य ऐसे हैं, जहां सोने की खरीदारी और खपत सबसे ज्यादा होती है. यहां की संस्कृति में सोने का खास महत्व होता है, यही वजह है कि महिलाएं काफी ज्यादा मात्रा में सोने को पहनती हैं.

दक्षिण भारत सबसे आगे

देश में घरेलू सोने की खपत का बड़ा हिस्सा दक्षिण भारतीय राज्यों से आता है, यहां शादियों, त्योहारों और खास मौको पर सोना खरीदना परंपरा का हिस्सा है.

रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो के इस स्टॉक ने दिया तगड़ा झटका, मिनटों में डूबे 1700 करोड़ रुपये

केरल 

केरल सोने की खपत के मामले में अक्सर पहले नंबर पर रहता है, यहां सोने की खरीदारी को सामाजिक और सांस्कृतिक मामले में काफी जरूरी माना जाता है.

तमिलनाडु

वहीं तमिलनाडु भी सोने की खरीदारी में सबसे आगे रहने वाले राज्यों में शामिल है. यहां पारंपरिक आभूषणों की बड़ी मात्रा में मांग रहती है. 

कर्नाटक और आंध्र प्रदेश

कर्नाटक और आंध्र प्रदेश भी इस लिस्ट में शामिल है. दोनों राज्य प्रमुख सोने की खपत के मामले में प्रमुख राज्यों में गिने जाते हैं.

सोने का सबसे बड़ा भंडार

अब अगर हम सोने के भंडार के बारे में बात करें तो बिहार के जमुई में देश का सबसे बड़ा सोने का भंडार पाया गया है, जो कुल भंडार का लगभग 44 प्रतिशत माना जाता है.

सबसे ज्यादा उत्पादन कहां होता है?

अगर बात करें उत्पादन की तो भारत में सोने का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कर्नाटक है. यह देश के टोटल सोना उत्पादन का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा देता है. दक्षिण भारत में शादी के समय और त्योहारों के दौरान सोने की खरीदारी को काफी शुभ माना जाता है. यहीं कारण है कि इन राज्यों में सोने की मांग हमेशा ज्यादा बनी रहती है.

Retirement Planning: क्या 1 करोड़ में कट जाएगा बुढ़ापा? रिटायरमेंट के बाद अब आपको कितने रुपए का फंड चाहिए

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment