लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Gt Vs Srh Live Score:गुजरात टाइटंस को लगा पहला झटका, कप्तान गिल पवेलियन लौटे; हिंगे को मिला विकेट – Gt Vs Srh Ipl Live Score: Gujarat Titans Vs Sunrisers Hyderabad Today Match Scorecard Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

07:41 PM, 12-May-2026

GT vs SRH Live Score: गुजरात को पहला झटका

गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा है। गिल को प्रफुल्ल हिंगे ने अपना शिकार बनाया जो सात गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए।

07:31 PM, 12-May-2026

GT vs SRH Live Score: गुजरात की बल्लेबाजी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। गुजरात के लिए साई सुदर्शन के साथ कप्तान शुभमन गिल उतरे हैं।

07:07 PM, 12-May-2026

GT vs SRH Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिद्धू, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट सब: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, समारन रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।

इम्पैक्ट सब: ट्रेविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे।

 

07:02 PM, 12-May-2026

GT vs SRH Live Score: सनराइजर्स ने जीता टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। हैदराबाद ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने भी बताया कि उन्होंने एकादश में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है।

06:32 PM, 12-May-2026

GT vs SRH Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंद्धू, राहुल तेवतिया, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, आर समारन, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा।

06:13 PM, 12-May-2026

GT vs SRH Live Score: नेट रन रेट की भूमिका होगी अहम

शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात की टीम ने सत्र की खराब शुरुआत से उबरते हुए कई महत्वपूर्ण जीत हासिल की हैं। अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), सनराइजर्स और गुजरात सभी के समान 14 अंक हैं। ऐसे में नेट रन रेट प्लेऑफ की दौड़ में निर्णायक कारक बन सकता है। सनराइजर्स ने सही समय पर अपनी लय हासिल कर ली है। जहां तक गुजरात का सवाल है तो उसकी टीम बेहद संतुलित है। उसकी बल्लेबाजी कप्तान गिल और साई सुदर्शन के इर्द-गिर्द घूमती है। इन दोनों ने शीर्ष क्रम में मजबूती प्रदान की है और पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है।

06:04 PM, 12-May-2026

GT vs SRH Live Score: जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी दोनों टीमें 

गुजरात और हैदराबाद ने अपने-अपने पिछले मैच जीते थे। गुजरात लगातार चार मुकाबला जीत चुकी है और उसने खराब शुरुआत के बाद वापसी की है। वहीं, सनराइजर्स की टीम भी पैट कमिंस के लौटने के बाद मजबूत स्थिति में आ गई है। इस बात की संभावना कम है कि दोनों टीमों प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेंगी। जरूरत पड़ने पर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर स्थिति के अनुसार, बदलाव हो सकता है। 

06:03 PM, 12-May-2026

GT vs SRH Live Score: प्लेऑफ के लिहाज से अहम है मैच

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ में पहंचने के लिहाज से ये मैच काफी अहम है। हैदराबाद और गुजरात के बीच जो भी टीम ये मैच जीतेगी, वो अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। अब आईपीएल का मौजूदा सीजन अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और प्लेऑफ की दौड़ भी रोचक हो चली है। 

05:57 PM, 12-May-2026

GT vs SRH Live Score: गुजरात टाइटंस को लगा पहला झटका, कप्तान गिल पवेलियन लौटे; हिंगे को मिला विकेट

IPL Live Cricket Score, GT vs SRH Indian Premier League 2026: आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। दोनों टीमों ने खराब शुरुआत के बाद अच्छी वापसी की है। इस मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वो अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी और उसकी प्लेऑफ में जाने की संभावना मजबूत होगी। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ajit Doval:अजीत डोभाल को क्यों बनाया था Nsa? गृह मंत्री अमित शाह ने बताई Pm मोदी के फैसले के पीछे की वजह – Why Was Ajit Doval Appointed Nsa Home Minister Amit Shah Reveals Major Reason Behind Pm Modi Decision

Bengal:’जिंदगी के उस हिस्से में वापस आ गई, जिसे मैं यहीं छोड़ गई थी’, सम्मान समारोह में बोलीं तस्लीमा नसरीन – I Feel Like Coming Back To A Part Of Life Which I Left Behind Here – Exiled Bangladeshi Author Taslima Nasreen

Imd Red Alert:गुजरात में भारी बारिश का कहर; अहमदाबाद में हाई अलर्ट, सूरत में कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात – Surat Reels Under Heavy Rain Entire Area Inundated What Challenges Police Being Faced In Rescue Operations

Nirmal Purja:इस डॉक्यूमेंट्री से ग्लोबल स्टार बने थे निर्मल पुर्जा, यहां देखें ’14 पीक- नथिंग इज इंपॉसिबल’ – Record-setting Climber And Netflix Documentary 14 Peaks Nothing Is Impossible Star Nirmal Purja Death

Up School-collage Closed:यूपी के इस जिले में 3 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी – Schools Colleges And Universities In Meerut To Remain Closed From August 3 To 12 Due To Kanwar Yatra

Spider Man Brand New Day:भारत में ‘स्पाइडर मैन 4’ की सुनामी; तीसरे ही दिन 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म – Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 3 Tom Holland Jacob Batalon Zendaya Movie Saturday Earning

Leave a Comment