लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन विक्की जैन 1 अगस्त को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. विक्की जैन ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर नई पारी की शुरुआत करते हुए अपना प्रोडक्शन हाउस ‘वीजे फ्रेम्स’ लॉन्च किया है.

पहली ही फिल्म से बड़ा धमाका
‘वीजे फ्रेम्स’ के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म एक बड़े बजट की एक्शन फ्रैंचाइजी होगी, जिसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है. इस एक्शन फिल्म के निर्देशन की कमान मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा संभाल रहे हैं. फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दिलचस्प और तगड़ी है. 

ये भी पढ़ें: 2 महीने में आईं 4 हॉलीवुड फिल्में, साउथ-बॉलीवुड की 10 मूवीज का बिगाड़ दिया खेल

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव की एंट्री हो गई हैं. तीनों की तिकड़ी देखने के लिए फैंस बेताब हैं. जहां टाइगर अपने जबरदस्त एक्शन और स्टंट्स के लिए मशहूर हैं. वहीं, अभिषेक बनर्जी अपनी शानदार एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. एल्विश यादव यूथ आइकॉन और पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर, जो इस एक्शन ड्रामा में नजर आएंगे. 

अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री

आज ही से शुरू हुई शूटिंग
प्रोजेक्ट की घोषणा के साथ ही मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी दी है. फिल्म की शूटिंग आज यानी 1 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है. दर्शक फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री

टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त एक्शन, अभिषेक बनर्जी की दमदार एक्टिंग और एल्विश यादव की मौजूदगी के साथ रेमो डिसूजा का डायरेक्शन, इस कॉम्बिनेशन ने घोषणा के साथ ही सिनेमाप्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है. विक्की जैन का ये नया सफर बॉलीवुड में कैसा रहता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.

विक्की जैन का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की जैन पिछली बार कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ सीजन 3 में नजर आए थे, जिसमें उनकी कॉमिक टाइमिंग लोगों को बहुत पसंद आई. इस शो में वो अपनी पत्नी अंकिता लोखड़े के साथ दिखे थे. विक्की जैन इस शो के पहले सीजन में भी नजर आए थे. इससे पहले विक्की रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में भी नजर आ चुके हैं. इसमें वो भी अंकिता के साथ दिखे थे.

ये भी पढ़ें: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment