लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

The Bonus Market Update:शेयर बाजार में कमजोरी का सिलसिला बरकरार; सेंसेक्स 500 अंक गिरा, निफ्टी 23700 से फिसला – Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News And Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का सिलसिला जारी है। सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को भी प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 525.44 अंक गिरकर 75,489.84 पर आ गया, वहीं निफ्टी 164.5 अंक गिरकर 23,651.35 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में इंफोसिस और एशियन पेंट्स में 3% तक की गिरावट दर्ज की गई।

पश्चिम एशिया में गहराते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। विदेशी फंड्स की लगातार हो रही निकासी और अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पर छाए संकट ने निवेशकों के भरोसे को कमजोर कर दिया है।

बाजार का हाल: सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम

मंगलवार के शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 525.44 अंक गोता लगाकर 75,489.84 के स्तर पर आ गया। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 164.5 अंक फिसलकर 23,651.35 पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को भी बाजार में भारी कोहराम देखा गया था, जब सेंसेक्स 1,312.91 अंक और निफ्टी 360.30 अंक का भारी नुकसान उठाकर बंद हुए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के साथ युद्धविराम के संकट में होने और समझौते की उम्मीदें धूमिल होने के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 95.63 पर पहुंच गया, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया।

गिरावट के मुख्य कारण: ट्रंप का बयान और महंगा क्रूड

इस गिरावट के पीछे मुख्य रूप से कच्चे तेल की कीमतें और वैश्विक तनाव जिम्मेदार हैं:


  • कच्चे तेल में उबाल: अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) 0.93 प्रतिशत की उछाल के साथ 105.2 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

  • ट्रंप ने ठुकराया शांति प्रस्ताव: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को कचरा बताते हुए खारिज कर दिया है। ट्रंप ने कहा है कि युद्धविराम अपने सबसे कमजोर स्तर पर है और अब यह लाइफ सपोर्ट पर है।

  • विदेशी निवेशकों की बिकवाली: विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार पर दबाव बढ़ाते हुए सोमवार को 8,437.56 करोड़ रुपये के शेयरों की भारी बिकवाली की है।

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के अनुसार, अमेरिका-ईरान के मौजूदा संघर्ष से वैश्विक धारणा प्रभावित हो रही है, जिससे शेयर बाजार में जोखिम लेने की क्षमता कम हो गई है और भारी अस्थिरता बनी हुई है।

सेक्टोरल असर: टेक शेयरों में सबसे ज्यादा नुकसान

सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में से सबसे ज्यादा गिरावट आईटी और वित्तीय शेयरों में देखी गई। टीसीएस (TCS), इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फिनसर्व सबसे बड़े लूजर्स (नुकसान वाले शेयर) रहे। दूसरी तरफ, इस चौतरफा गिरावट के बीच भारती एयरटेल और एनटीपीसी के शेयरों ने बढ़त हासिल कर निवेशकों को मामूली राहत दी।

वैश्विक बाजारों का रुख

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का कंपोजिट इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसके विपरीत, जापान का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स बढ़त में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे।



विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक पश्चिम एशिया में संघर्ष खत्म होने की कोई स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आती, तब तक निवेशकों के मन में अनिश्चितता बनी रहेगी। संघर्ष की अवधि और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें आने वाले समय में भी बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त:मेटा को नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब, रोल आउट पर लगाई रोक – Govt Issues Notice To Meta, Halts Whatsapp ‘usernames’ Rollout In India

विजय सरकार गिराने की साजिश?:विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों से मचा सियासी बवाल; तीन गिरफ्तार – Tamil Nadu Horse Trading Row Vijay Tvk Dmk Mla Bribery Allegations

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:एकांतवास में चंपत राय बोले- कलंक लेकर नहीं जाऊंगा, अयोध्या में सेवा हुई पूरी – Ram Temple Offering Theft: Champat Rai, In Seclusion, Says, “i Will Not Carry The Stigma With Me, Service In A

दिल्ली में लू से ज्यादा उमस खतरनाक:आसमान से आग नहीं बरसी, फिर भी 53.5°c जैसी तपिश, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा – Humidity More Dangerous Than Heatwave In Delhi

Khamenei Funeral:ईरान ने खरगे और कांग्रेस के इन नेताओं को किया आमंत्रित, खामेनेई के जनाजे में कौन होगा शामिल? – Iran Invites Congress Mallikarjun Kharge And Several Leaders For Burial Ceremonies Of Ayatollah Ali Khamenei

India Uae Trade:सोना आयातकों के लिए सरकार की बड़ी राहत, बिना झंझट 30 सितंबर तक वैध रहेगा खरीदारी का कोटा – India-uae Trade Update: Govt Extends Gold Import Quota Deadline To Sept 30, Reviews Wheat Export Utilisation

Leave a Comment