लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 10 साल बाद IPL में देखने को मिला ऐसा नजारा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में क्रिकेट फैंस को एक बेहद अनोखा रिकॉर्ड देखने को मिला. धर्मशाला में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने ऐसा फैसला लिया, जो पिछले 10 सालों में आईपीएल इतिहास में दोबारा देखने को नहीं मिला था. कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा टीम की गेंदबाजी रणनीति को लेकर हुई.

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी पूरी 20 ओवर की गेंदबाजी सिर्फ तेज गेंदबाजों के भरोसे पूरी की. टीम ने कुल पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और सभी ने अपने पूरे चार-चार ओवर डाले. खास बात यह रही कि इनमें एक भी स्पिन गेंदबाज शामिल नहीं था.

दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आकिब नबी, माधव तिवारी और लुंगी एनगिडी ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली. कप्तान अक्षर पटेल खुद एक स्पिनर हैं, लेकिन उन्होंने भी गेंदबाजी नहीं की. माना जा रहा है कि धर्मशाला की पिच को देखते हुए दिल्ली टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती थी.

10 साल बाद IPL में बना ऐसा रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में यह पहली बार नहीं हुआ, लेकिन पिछले 10 सालों में ऐसा देखने को नहीं मिला था. इससे पहले साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बिना किसी स्पिनर के मैच खेला था. उस मुकाबले में हैदराबाद को जीत मिली थी, लेकिन दिल्ली का यह दांव सफल नहीं हो सका. दिल्ली के गेंदबाज पंजाब के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे और पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.

यह भी पढ़ें- पंजाब किंग्स ने पहले ओवर में रच दिया इतिहास, IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा

पंजाब के बल्लेबाजों ने खेली शानदार पारियां

पंजाब किंग्स के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने शानदार बल्लेबाजी की. प्रियांश आर्य ने सिर्फ 33 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 2 चौके शामिल रहे. वहीं श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 36 गेंदों में नाबाद 59 रन जड़े. इसके अलावा कूपर कोनली ने 38 रन और सूर्यांश शेडगे ने 21 रनों का योगदान दिया. पंजाब के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और दिल्ली के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा.

यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के साथ किया था आगाज, अब मानसिक जंग लड़ रहा है यह दिग्गज गेंदबाज

अक्षर का दांव क्यों पड़ा भारी?

दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाजों पर भरोसा जरूर दिखाया, लेकिन पंजाब के बल्लेबाजों ने इस रणनीति का पूरा फायदा उठाया. स्पिन विकल्प नहीं होने के कारण दिल्ली बीच के ओवरों में रन गति पर नियंत्रण नहीं बना सकी. यही वजह रही कि पंजाब आसानी से 200 रन के पार पहुंच गया.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment