लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तीन शादियां टूटने पर ट्रोल हुईं शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम, बोलीं- फायदे के लिए शादी नहीं की

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मां और एक्ट्रेस नीलिमा अजीम इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी, टूटे रिश्तों और सोशल मीडिया पर मिलने वाली आलोचनाओं पर खुलकर बात की. नीलिमा ने बताया कि लोग बिना पूरी सच्चाई जाने उनके बारे में गलत बातें लिख देते हैं और उन्हें जज करने लगते हैं. अब उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बिना सच जाने कुछ भी बोल देते हैं…

हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में नीलिमा अजीम ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर कहा, ‘कुछ दिन पहले किसी ने कमेंट किया कि शराब पीकर मेरी हालत खराब हो गई है, लेकिन मैं शराब पीती ही नहीं हूं. सोशल मीडिया पर लोग बिना सच जाने कुछ भी बोल देते हैं. अगर आप अपनी बात नहीं रखते, तो लोग आपकी आवाज दबा देते हैं और सच बदल देते हैं. समय के साथ अहसास होता है कि लोग आपको बदनाम कर रहे हैं. दुख की बात ये है कि कई बार ऐसा दूसरी महिलाएं करती हैं. महिलाएं एक-दूसरे के साथ ऐसा कैसे कर सकती हैं?’

मैं शादी खत्म नहीं करना चाहती थीं

आगे नीलिमा ने कहा, ‘मैंने हमेशा ऐसे लोगों से शादी की जो बहुत नॉर्मल थे, जिनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे, लेकिन मुझे वो अच्छे इंसान और बेहद टैलेंटेड लगे. मैंने कभी दौलत या फायदे के लिए शादी नहीं की. मैंने कभी ऐसा रिश्ता नहीं चाहा, जहां कोई मेरा करियर बनाए या मेरे लिए पैसे लगाए. मैंने अपनी मेहनत से थिएटर किया, टीवी किया, डांस किया और होस्टिंग भी की. एक एक्ट्रेस के तौर पर मुझे 27 बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिले हैं और मैंने इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों के साथ काम किया है. मैं कभी अपनी शादी खत्म नहीं करना चाहती थीं, लेकिन हर रिश्ते के टूटने के पीछे कोई न कोई वजह जरूर होती है और किसी एक इंसान को दोष देना आसान होता है.’

ये भी पढ़ें: करिश्मा तन्ना ने बताए प्रेग्नेंसी में वॉकिंग के फायदे, बोलीं- रोजाना बस थोड़ी देर चलने से बहुत फर्क पड़ता है

नीलिमा की जिंदगी 

बता दें कि नीलिमा अजीम ने अपनी जिंदगी में तीन शादियां की थीं. उनकी पहली शादी एक्टर पंकज कपूर से हुई थी, जिनसे उनके बेटे शाहिद कपूर हैं. बाद में दोनों अलग हो गए. इसके बाद उन्होंने राजेश खट्टर से शादी की, जिनसे उनके बेटे ईशान खट्टर हैं. हालांकि ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया. फिर नीलिमा ने उस्ताद राजा अली खान से तीसरी शादी की थी. आज भी नीलिमा अपने काम और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और अक्सर अपनी जिंदगी के अनुभव को शेयर करती रहती हैं.

ये भी पढ़ें: ‘मां ने उल्लू बनाया था…’, मजबूरी की वजह से फिल्मों में आईं रेखा, 9वीं क्लास में छोड़ी थी पढ़ाई



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Peddi BO Day 9: राम चरण की ‘पेद्दी’ ने दूसरे संडे मचाई धूम, जमकर छापे नोट, 4 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये तगड़ा रिकॉर्ड

उर्मिला मातोंडकर के Ex पति मोहसिन खान की दूसरी शादी, पत्नी निधा संग निकाह की तस्वीरे शेयर कर लिखा-‘तुमने मेरी ज़िंदगी में रोशनी भर दी’

'तौबा खुदा खैर करे, खूब है करिश्मा…' 51 की उम्र में एयरपोर्ट पर दिखा एक्ट्रेस का किलर लुक

Box Office Report: कंगना-दिलजीत या मनोज-मिमोह, किसकी फिल्म ने मारी बाजी? जानें 3 दिन में कौन कहां तक पहुंचा?

कितनी पढ़ी-लिखी हैं ‘मैं वापस आऊंगा’ की शरवरी वाघ? 16 साल में शुरू किया करियर, राजनीति से रहा नाता

Disha Patani Birthday Inside Pics: मौनी रॉय से कृष्णा श्रॉफ तक, दिशा पटानी की बर्थडे पार्टी में इन सेलेब्स ने लगाए चार चांद, देखें फोटोज

Leave a Comment