लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘अगर कोई ईरान के यूरेनियम भंडार के पास पहुंचा तो…’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ईरान को खड़ा होने में लगेंगे 20 साल: ट्रंप।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (10 मई, 2026) को ईरान के संवर्धित यूरेनियम को लेकर बड़ी धमकी दी है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के संवर्धित यूरेनियम के भंडार पर अपनी कड़ी नजर बनाए हुए है. उन्होंने दावा किया है कि अगर कोई उस स्थान के पास भी पहुंचता है, तो अमेरिका को तुरंत पता चल जाएगा और हम उन्हें उड़ा देंगे.  

अमेरिकी स्पेस फोर्स की निगरानी सबसे उन्नतः डोनाल्ड ट्रंप

शारिल अटकिसन को इंटरव्यू देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हम किसी समय उसे हासिल कर लेंगे. हमने उस जगह पर निगरानी रखी हुई है. मैंने स्पेस फोर्स नाम की एक व्यवस्था बनाई थी और वे उस पर नजर रख रहे हैं. अगर कोई उस जगह के पास भी जाएगा, तो हमें पता चल जाएगा और हम उन्हें उड़ा देंगे.’ उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी स्पेस फोर्स इतनी उन्नत निगरानी क्षमता रखती है कि अगर कोई व्यक्ति वहां घुसता है, तो वे उसका नाम, पता और बैज नंबर तक बता सकते हैं.’

ईरान की सैन्य स्थिति पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

ईरान की सैन्य स्थिति पर टिप्पणी करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पूरी तरह सैन्य रूप से हार चुका है. उनके पास न नौसेना बची है, न वायुसेना बची है. उनके पास एंटी-एयरक्राफ्ट हथियार नहीं हैं और न ही नेतृत्व बचा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईरान बार-बार समझौते करता और तोड़ता रहा है, लेकिन अब वह सैन्य रूप से हार चुका है. ट्रंप ने दावा किया कि अगर अमेरिका आज ईरान को छोड़ भी दे, तब भी उसे दोबारा खड़ा होने में 20 साल लग जाएंगे. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान में अमेरिकी सैन्य अभियान खत्म हो चुका है, तो ट्रंप ने कहा कि अभी कार्रवाई पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि हम दो हफ्ते और अंदर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः US Iran War: ‘जरूरत के अनुसार तेल-गैस का हो इस्तेमाल, यह समय…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment