लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Bihar News:बंगाल Cm के पीए हत्याकांड की जांच में बक्सर तक पहुंची Stf, हिस्ट्रीशीटर विशाल श्रीवास्तव हिरासत में – West Bengal Stf Buxar History Sheeter Vishal Srivastava Chandranath Rath Murder Case News

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच की आंच अब बिहार के बक्सर जिले तक पहुंच गई है। मामले की जांच कर रही पश्चिम बंगाल एसटीएफ की टीम ने बक्सर से एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार बंगाल एसटीएफ ने बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पांडेयपट्टी में छापेमारी की। यहां से हिस्ट्रीशीटर अपराधी विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर टीम अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के सिलसिले में की गई है। चंद्रनाथ रथ को पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी का करीबी और पीए बताया जा रहा है।

विशाल श्रीवास्तव पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

मिली जानकारी के अनुसार विशाल श्रीवास्तव के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट, मारपीट समेत करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में विशाल श्रीवास्तव से कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना है। इसी कारण एसटीएफ टीम उससे पूछताछ कर रही है।

दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लेने की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में दो अन्य व्यक्तियों को भी पकड़ा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है। इधर बक्सर पुलिस ने भी अभी तक साफ तौर पर यह नहीं बताया है कि विशाल श्रीवास्तव को शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में ही हिरासत में लिया गया है या किसी अन्य मामले में यह कार्रवाई हुई है।

पढ़ें:  बिहार सरकार ने 11 IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी; डॉ चंद्रशेखर सिंह बने जल संसाधन विभाग के सचिव

मुफस्सिल थाने में हुई पूछताछ

बताया जा रहा है कि हिरासत में लेने के बाद विशाल श्रीवास्तव को पहले मुफस्सिल थाने लाया गया, जहां उससे काफी देर तक पूछताछ की गई। इसके बाद बंगाल एसटीएफ उसे अपने साथ ले गई। यह पूरी कार्रवाई स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई।

पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की

विशाल श्रीवास्तव की हिरासत की पुष्टि मुफस्सिल थाना के अपर थाना अध्यक्ष मदन कुमार ने की है। वहीं अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि विशाल को किस मामले में हिरासत में लिया गया है, इसकी स्पष्ट जानकारी पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस ने एसटीएफ की कार्रवाई में पूरा सहयोग किया है। हालांकि पूरे घटनाक्रम को लेकर फिलहाल पुलिस खुलकर कुछ भी बताने से बच रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नुसरत भरूचा:काम के सिलसिले में बाली पहुंची एक्ट्रेस हुईं हादसे का शिकार, अस्पताल में इलाज जारी; जानें अपडेट – Nushrratt Bharuccha Meets With An Accident In Bali Hospitalised After Suffering An Injury

फिर चर्चा में नो हैंडशेक नीति:क्या एशियन गेम्स के फाइनल में भी कायम रहेगा भारत का रुख? क्या कहते हैं नियम – India Vs Pakistan Asian Games Final Match Handshake Question Ahead Of Another Showdown Know All Details

कैप्टन स्मित मच्छार:जख्मी हालत में बचाई लोगों की जान, रवीना-सोनम से कंगना तक; सितारों ने किया पायलट को सलाम – Raveena Kangana Sonam Kapoor And Others Praise Captain Smit Machchhar Bravery In Flydubai Mid Air Incident

सैमसंग जल्द लाएगा अपना पहला स्मार्ट ग्लास: मेटा के एआई चश्मे से होगी टक्कर, गूगल जेमिनी का मिलेगा सपोर्ट – Samsung Ai Glasses November Launch Intelligent Eyewear Gemini Ai Galaxy Phone

एक्सप्लेनर:100 साल के लोक सेवा आयोग की अनसुनी कहानियां, एक सलाहकार संस्था कैसे बनी संवैधानिक यूपीएससी? – Upsc Completes 100 Years How Commission That Began With Ics System Became India Constitutional Recruitment Bod

एफसीआरए बिल:जेपीसी के कामकाज पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, लोकसभा स्पीकर को लिखे पत्र में पार्टी ने क्या की मांग? – Fcra Amendment Bill 2026 Kc Venugopal Writes Lok Sabha Speaker Om Birla Over Jpc Functioning

Leave a Comment