लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Bhuvneshwar Kumar Scripts History: भुवनेश्वर कुमार आईपीएल 2026 नें लगातार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. मुंबई के खिलाफ सीजन के 54वें मैच में भुवी ने कमाल करते हुए ऐसा इतिहास रचा, जो 19 सालों के टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ है. उन्होंने सिर्फ रिकॉर्ड नहीं बल्कि महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

दरअसल भुवनेश्वर आईपीएल इतिहास में सिर्फ दूसरे ऐसे गेंदबाज बने, जिन्होंने एक सीजन में 6 बार ‘3 विकेट हॉल’ अपने नाम किया. सबसे पहले यह कमाल हर्षल पटेल ने 2021 में किया था. गौर करने वाली बात यह है कि भुवी के पास हर्षल का रिकॉर्ड तोड़ने का पूरा मौका है क्योंकि आज आरसीबी ने मुंबई के खिलाफ अपने 11वें लीग के लिए मैदान पर है. यहां से टीम को 3 मैच और खेलने हैं, जिसमें भुवी सिर्फ एक बार ‘3 विकेट हॉल’ लेकर हर्षल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

मुंबई के खिलाफ चटकाए 4 विकेट 

मुंबई के खिलाफ मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट अपने खाते में डाले. इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन खर्च किए. उनकी इकॉनमी 5.80 की रही. 

आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा ‘3 विकेट हॉल’ लेने का रिकॉर्ड

6 – हर्षल पटेल (2021)
6 – भुवनेश्वर कुमार (2026)

पर्पल कैप किया अपने नाम 

भुवी ने मुंबई के खिलाफ 4 विकेट लेकर पर्पल कैप एक बार फिर अपने सिर पर सजा लिया है. उन्होंने अब तक 11 मैचों की 11 पारियों में 15.28 की औसत से 21 विकेट चटकाए लिए हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 4/23 का रहा. उनकी इकॉनमी 7.46 की रही. 

बात करें भुवनेश्वर कुमार के आईपीएल करियर की, तो अब तक उन्होंने टूर्नामेंट में 201 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैंचों की 201 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 26.17 की औसत से 219 विकेट अपने खाते में डाल लिए हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 5/19 का रहा. बताते चलें कि भुवी 2 बार ‘5 विकेट हॉल’ अपने नाम कर चुके हैं. वहीं उनकी इकॉनमी 7.67 की रही. भुवनेश्वर 2011 से आईपीएल में खेल रहे हैं. 

 

यह भी पढ़ें: Watch: प्रैक्टिस छोड़ उर्विल पटेल की बैटिंग देखने लगे विराट कोहली, IPL में पहली बार दिखा गजब का नजारा



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment