लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

DC या KKR, आज कौन मारेगा बाजी; हारने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से हो जाएगी बाहर? जानिए

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज प्लेऑफ के लिहाज से महत्वपूर्ण मुकाबला है. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के लिए ये करो या मरो वाला मुकाबला है, अगर DC हारी तो उनके पास अधिकतम 14 अंकों तक पहुंचने का मौका होगा. KKR हारी तो वह भी फिर 16 अंकों तक नहीं पहुंच पाएंगे. दोनों का नेट रन रेट भी माइनस में है. जानिए आज कौन सी टीम बाजी मार सकती है.

दिल्ली कैपिटल्स पिछले 5 मैचों में से सिर्फ 1 ही जीत पाई है. दिल्ली 264 रनों को भी डिफेंड नहीं कर पाई, उसके बाद अपने ही होम ग्राउंड पर 75 रनों पर ढेर हो गई थी. DC अंक तालिका में 8 अंक और -0.949 की नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार 3 जीत के साथ आ रही है, हालंकि अभी KKR दिल्ली से पीछे है. कोलकाता ने 9 में से 3 ही मैच जीते हैं, उन्हें एक पॉइंट मैच रद्द होने के कारण मिला था. 7 अंक और -0.539 की नेट रन रेट के साथ कोलकाता आठवें नंबर पर है.

DC vs KKR हेड टू हेड

दिल्ली और कोलकाता 35 बार आमने सामने हुई है. 15 बार DC और 19 बार KKR जीती है. दिल्ली के सामने कोलकाता का सर्वाधिक स्कोर 272 रन है, जो 2024 में बना था. कोलकाता के सामने दिल्ली का सर्वाधिक स्कोर 228 रन है.

यह भी पढ़ें- IPL 2026 के 5 सबसे महंगे स्पेल, पंजाब किंग्स के 3 गेंदबाज; 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल

आज किसका पलड़ा भारी?

कोलकाता नाइट राइडर्स अपने शुरूआती 6 मैचों में जीत का स्वाद नहीं चख पाई थी, लेकिन अंतिम 3 मैचों में टीम ने शानदार जीत दर्ज की. KKR अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आ रही है, इससे इस टीम के हौसलें काफी बुलंद है.

ऐसा नजर आया है कि दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल पर काफी ज्यादा निर्भर कर रही है, अक्षर पटेल की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं जो खुद बल्लेबाजी के लिए अन्य बल्लेबाजों से ऊपर आ रहे हैं. पटेल बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पा रहे. लुंगी एनगिडी लौट आए हैं, मिचेल स्टार्क भी हैं तो दिल्ली को जीतना है तो इन 2 प्रमुख गेंदबाजों को आज अच्छा करना होगा.

यह भी पढ़ें- क्या होता है हनी ट्रैप? BCCI ने खिलाड़ियों को दी सावधान रहने की सलाह; IPL 2026 के लिए बनाए कठोर नियम

देखा जाए तो आज कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहेगा, जो लगातार 3 मैच जीतकर आ रही है. रिंकू सिंह भी फॉर्म में लौट आए है, जिन्होंने पिछली 3 पारियों में 158 रन (53*, 83*, 22*) बनाए हैं और उन्हें कोई गेंदबाज आउट नहीं कर पाया है. दिल्ली की पिच पर स्पिनर्स महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे. कोलकाता में सुनील नारायण हैं, और अब वरुण चक्रवर्ती भी अपनी फॉर्म में लौट आए हैं.

हारने वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ से हो जाएगी बाहर?

नहीं, लेकिन हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा. दिल्ली ने 10 में से 4 मैच जीते हैं और 6 हारे हैं. अगर दिल्ली आज हारी तो अन्य 3 मैच जीतकर भी सिर्फ 14 अंक हासिल कर जाएगी. अभी जो समीकरण बन रहा है, उसके अनुसार 14 अंकों वाली टीम भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है. हालंकि आने वाले मैचों के आधार पर ये बदल भी सकता है. अगर कोलकाता हारी तो वो अपने बचे हुए 4 मैच जीतकर 15 अंकों तक पहुंच पाएगी.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Watch: ‘आज जाओ, हमें सपोर्ट की बहुत जरुरत…’, 4 लगातार हार के बाद पंजाब किंग्स के खिलाड़ी ने की अपील

IPL 2026: लगातार पांचवीं जीत से जीटी बनी नंबर वन, एसआरएच तीसरे स्थान पर पहुंची, अंकतालिका में अन्य टीमें किस स्थान पर?

आईपीएल 2026 के बीच CSK ने लिया बड़ा फैसला, टीम में शामिल हुआ ये विस्फोटक ऑलराउंडर; जानिए कौन है यह खिलाड़ी

IPL 2026 Playoff Chances: 14 मैच बाकी, GT का 99.6% और SRH का प्लेऑफ में जाने का चांस हुआ कम; देखें सभी हर टीम की संभावना

‘ये बर्दाश्त से बाहर है’; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात

पैट कमिंस को क्यों मिली ऐसी सजा? GT के खिलाफ मैच में हुई गलती के लिए BCCI ने ठोका जुर्माना

Leave a Comment