लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

होर्मुज में फिर बढ़ा जंग का खतरा:अमेरिका के तीन जहाजों पर ईरानी हमला नाकाम, अमेरिकी नौसेना ने किया पलटवार – Us Military Says It Intercepted Iranian Attacks On 3 Navy Ships In Strait Of Hormuz

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना के तीन जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी सेना ने इन हमलों को बीच में ही रोक दिया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, गुरुवार को अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे थे, तभी ईरान की ओर से ‘बिना उकसावे’ के हमला किया गया। इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने आत्मरक्षा में ईरान के उन सैन्य ठिकानों पर कार्रवाई की, जहां से हमले किए गए थे। अमेरिका ने कहा कि उसके किसी भी जहाज को नुकसान नहीं पहुंचा है और वह युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अपने सैनिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने की हमले की पुष्टि

इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा- अमेरिका के तीन बड़े युद्धपोत सुरक्षित तरीके से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर गए, जबकि उन पर हमला किया गया था। ट्रंप के मुताबिक, इन जहाजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन जवाबी कार्रवाई में ईरान के हमलावर पूरी तरह तबाह हो गए। कई छोटी नावें भी समुद्र में डुबो दी गईं, जिनका इस्तेमाल ईरान अपनी कमजोर पड़ चुकी नौसेना की जगह कर रहा था। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी युद्धपोतों पर मिसाइलें और ड्रोन दागे गए, लेकिन अमेरिकी सेना ने सभी हमलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि ईरान सामान्य देश की तरह व्यवहार नहीं कर रहा और वहां ‘कट्टरपंथी’ लोग सत्ता चला रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने जल्द समझौता नहीं किया तो अमेरिका भविष्य में और ज्यादा कड़ी कार्रवाई करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी युद्धपोत अब फिर से अपनी नौसैनिक नाकेबंदी में शामिल होंगे, जिसे उन्होंने ‘स्टील की दीवार’ बताया।

(ये खबर अपडेट की जा रही है)

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bigg Boss 20:‘बिग बॉस’ से जुड़े सौरव गांगुली; सलमान से लेकर रितेश तक, 6 भाषाओं में शो होस्ट करेंगे ये कलाकार – Bigg Boss 20 Premiere Salman Khan To Sourav Ganguly Will Host This Season

Explainer:भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन, क्या है Qdenga, कैसे काम करती है और किन लोगों को लगाई जाएगी? – India Gets Its First Dengue Vaccine: What Is Qdenga, How Does It Work, And Who Can Get It?

Fifa:स्पेन के सामने ‘दीवार’ बने एमिलियानो मार्टिनेज, 120 मिनट तक अकेले लड़े; फाइनल में बनाया अनोखा रिकॉर्ड – Fifa World Cup Final: Emiliano Martinez Stands Like A Wall Against Spain, Sets Historic Record Despite Defeat

Fifa Wc:लामिन यमाल के छोटे भाई कीन बने स्पेन के सबसे बड़े लकी चार्म? जीत के बाद यूं मनाया जश्न; देखें Video – Fifa World Cup 2026: How Keyne Yamal Celebrated Spain World Cup Win With Lamine Yamal

Rohit Sharma:’जब तक खेलूंगा, शोर रहेगा’, भविष्य की अटकलों पर रोहित शर्मा की दो-टूक, आलोचकों को दिया जवाब – Ind Vs Eng: Rohit Sharma Speaks On His Performance And His Future In Indian Cricket Know

Neeraj Murder Case: “the First Phone Call Raised My Suspicion,” Brother Says It Was Murder, Not An Accident – Jaipur News

Leave a Comment