लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Namo Bharat:अब ब्रांड के नाम से पहचाने जाएंगे नमो भारत के 21 स्टेशन, विज्ञापनों से होगी लाखों की कमाई – Namo Bharat: Now 21 Stations Of Namo Bharat Will Be Known By The Brand Name

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर भी अब स्टेशनों के नाम ब्रांड के नाम पर रखे जाएंगे। एनसीआरटीसी ने 21 स्टेशनों के लिए सेमी-नेमिंग और को-ब्रांडिंग अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे कंपनियों को बड़ा प्रचार मिलेगा और एनसीआरटीसी को लाखों की कमाई होने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत कॉरिडोर के 21 स्टेशनों के लिए सेमी-नेमिंग और को-ब्रांडिंग अधिकार देने के लिए निविदाएं जारी की हैं। इस योजना के तहत कंपनियां स्टेशन के नाम के साथ अपना ब्रांड जोड़ सकेंगी, जिससे स्टेशन की पहचान के साथ उनका नाम लंबे समय तक जुड़ा रहेगा। ये पहल इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि नमो भारत कॉरिडोर पर अब तक 3 करोड़ से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं।

ऐसे में कंपनियों को एक साथ लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंच बनाने का मौका मिलेगा। निविदा के मुताबिक, लाइसेंस की अवधि शुरुआती तौर पर 10 साल होगी, जिसे आपसी सहमति से 5 साल और बढ़ाया जा सकता है। यानी ब्रांड लंबे समय तक स्टेशन से जुड़ा रह सकता है।

कंपनी और निगम दोनों के हित जुड़े हुए

इस योजना में कंपनियों को सिर्फ नाम जोड़ने का ही नहीं, बल्कि स्टेशन के हर हिस्से में ब्रांडिंग का मौका मिलेगा। इसमें कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, एंट्री-एग्जिट गेट, बाहरी पिलर (पियर्स) तक शामिल हैं। इससे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के साथ सड़क से गुजरने वाले लोगों तक भी ब्रांड की पहुंच बनेगी। ट्रेनों में होने वाली अनाउंसमेंट में भी को-ब्रांडेड स्टेशन का नाम लिया जाएगा।

स्टेशनों के मैप पर ब्रांड का लोगो दिखेगा और कंपनियों को कियोस्क लगाने की सुविधा भी दी जाएगी। इससे कंपनियां सीधे ग्राहकों से जुड़ सकेंगी। जिन 21 स्टेशनों के लिए यह मौका दिया जा रहा है, उनमें सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, दुहाई, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ और नॉर्थ, मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम शामिल हैं।

एनसीआरटीसी का कहना है कि ये सभी स्टेशन घनी आबादी वाले इलाकों, बाजारों और शैक्षणिक संस्थानों के पास हैं, जिससे ब्रांड को ज्यादा एक्सपोजर मिलेगा। एनसीआरटीसी का मानना है कि इस पहल से जहां कंपनियों को बड़ा मार्केट मिलेगा, वहीं उसे भी अच्छी आय होगी, जिससे आगे के प्रोजेक्ट्स को मजबूती मिलेगी।

किस स्टेशन के लिए कितनी सिक्योरिटी जमा करनी होगी


  • स्टेशन-सिक्योरिटी राशि (रुपये में)

  • सराय काले खां 9,80,000

  • न्यू अशोक नगर 6,10,000

  • आनंद विहार 8,60,000

  • साहिबाबाद 3,10,000

  • गाजियाबाद 7,40,000

  • दुहाई 3,10,000

  • मुरादनगर 3,10,000

  • मोदीनगर साउथ 3,10,000

  • मोदीनगर नॉर्थ 3,10,000

  • मेरठ साउथ 3,70,000

  • परतापुर 3,10,000

  • रिठानी 3,10,000

  • शताब्दी नगर 5,80,000

  • ब्रह्मपुरी 3,10,000

  • मेरठ सेंट्रल 3,10,000

  • भैसाली 3,10,000

  • बेगमपुल 5,80,000

  • एमईएस कॉलोनी 3,10,000

  • डौरली 3,10,000

  • मेरठ नॉर्थ 3,10,000

  • मोदीपुरम 5,50,000

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई:जेलेंस्की हुए खुश, भारत का आभार जताते हुए क्या बोले? – President Extends Greetings Ukraine’s Independence Day Zelenskyy What Did Say While Expressing Gratitude India

यूएस ओपन में फिर गूंजा रोजर फेडरर का नाम:एंडी रॉडिक के खिलाफ दिखा पुराना जादू; बैकहैंड ने फैंस को किया भावुक – Roger Federer Turns Back The Clock, Beats Andy Roddick In Emotional Us Open Return

अतीक के बेटे अबान की मौत पर नया खुलासा:130 Km रफ्तार, दस फीट उछली, फिर दाएं पहिये पर गिरी कार; ये सवाल बाकी – Atiq Ahmed Son Death Aban Car Speeding Along Highway At 130 Km Car Landed On Its Right Wheel

आतंकी पन्नू को फिर मिली जान से मारने की धमकी:एफबीआई और कनाडाई पुलिस ने किया सतर्क, यात्रा को लेकर कही यह बात – Terrorist Pannun Receives Death Threat Fbi And Canadian Police Issue Alert What Was Said Regarding Travel

सुबह 3 बजे सिनेमाघर पहुंचे दर्शक, डीजे के साथ ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का मनाया जश्न; क्या फिल्म देखकर हुए निराश? – Toxic Release Yash Fans Celebrate Film As Festival Reached To Cinema In Early Morning

‘चोली के पीछे..’ ने लगा दिया था ठप्पा, महिला समानता दिवस पर इला अरुण ने की मन की बात; बोलीं- समाज से दबती नहीं – Ila Arun Talks About Feminism And Place Of Women In Industry In A Exclusive Interview On Womens Equality Day

Leave a Comment