लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Russia-ukraine War:रूस ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम की घोषणा की, आठ-दस मई तक लागू रहेगा सीजफायर – Russia Announces Ceasefire Ukraine War Vladimir Putin Victory Parade Moscow Military Tensions

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस आठ मई की आधी रात से 10 मई तक युद्धविराम (सीजफायर) लागू करेगा।  स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह फैसला द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत लोगों की जीत की 81वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान लिया गया है।

सरकारी रूसी न्यूज एजेंसी टास के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी संघ के राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर व्लादिमीर पुतिन के फैसले के अनुसार, महान देशभक्ति युद्ध में सोवियत लोगों की जीत की 81वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान, 8 मई की आधी रात से 10 मई तक रूस की ओर से युद्धविराम घोषित किया जाता है।

चार मई को येवरेन में हुए 8वें यूरोपीय पॉलिटिकल कम्युनिटी समिट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने 9 मई को होने वाली रूस की विक्ट्री परेड का जिक्र करते हुए कहा था कि इस बार शायद परेड में सैन्य उपकरण न दिखें। अगर ऐसा होता है, तो यह कई वर्षों में पहली बार होगा। वे सैन्य उपकरण नहीं ला सकते और उन्हें डर है कि रेड स्क्वायर के ऊपर ड्रोन मंडरा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: India-Suriname Ties: भारत ने सूरीनाम को सौंपा पैशन फ्रूट प्लांट, जयशंकर ने मजबूत साझेदारी पर दिया जोर

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि अगर यूरोपीय संघ के देशों को लगता है कि वे जेलेंस्की के आक्रामक बयानों को नजरअंदाज कर सकते हैं, तो वे गलत हैं। उन्होंने कहा, ‘हम अच्छी तरह जानते हैं कि 9 मई को लेकर पश्चिमी देशों का रवैया क्या है। वे लगातार सोवियत स्मारकों को नष्ट कर रहे हैं, सोवियत सैनिकों की यादों को मिटा रहे हैं और इतिहास को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।’

रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को में होने वाली विक्ट्री परेड पर संभावित यूक्रेनी ड्रोन हमले की चेतावनी के जवाब में रूस के राजनयिकों और सैन्य अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना कीव के केंद्र पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला कर सकती है। उनका कहना था कि अब तक रूस ने ऐसा करने से परहेज किया है, जबकि उसके पास इसकी क्षमता मौजूद है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि जेलेंस्की के येवरेन में दिए गए बयानों को लेकर आर्मेनिया के राजदूत को तलब किया गया। रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल गालुजिन ने मॉस्को में आर्मेनिया के राजदूत गुरगेन आर्सेन्यान से मुलाकात की और कहा कि आर्मेनिया द्वारा जेलेंस्की को रूस के खिलाफ ‘आतंकी धमकियां’ देने के लिए मंच देना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

अन्य वीडियो-


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Up Sarkari Naukri 2026:यूपी में 62 हजार सरकारी नौकरियों की तैयारी, Tgt-pgt समेत कई भर्तियां जल्द – Up Sarkari Naukri 2026: Preparation For 62 Thousand Government Jobs In Up, Many Recruitments Including Tgt-pgt

Paper Leak:6 माह में सजा, 10 साल जेल और एक करोड़ तक जुर्माना, पेपर लीक पर मोदी कैबिनेट की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’? – Paper Leak Row Govt Planning To Tweak Anti Cheating Law By Increasing Jail Term

भोजपुरी सुपरस्टार को नहीं पहचान पाईं मलाइका, बोलीं- ‘कौन है ये? बहुत ही घिनौनी हरकत है’; देखें वायरल वीडियो – Malaika Arora Slammed Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav For His Viral Dog Video

जल प्रलय:पानी में बहीं गाड़ियां, सड़क से खेत तक डूबे; असम में बाढ़ से 47 मौत, महाराष्ट्र-गुजरात भी जलमग्न – Vehicles Swept Away Water Everything From Roads And Fields Railway Tracks Submerged Flood Havoc Assam Gujarat

दतिया उपचुनाव:’चुनाव के बाद हिसाब लेंगे’ बयान पर घिरे जीतू पटवारी, भाजपा ने कहा- अधिकारियों को धमकाना शर्मनाक – Datia-bypoll-jitu-patwari-statement-code-of-conduct-row-vishvas-sarang-reaction

Cjp Protest:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बगैर सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर दिया जवाब – Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike Neet Paper Leak Controversy Dharmendra Pradhan Resignation Student Protest

Leave a Comment