लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Up:सीएम योगी बोले – अब नौकरी के लिए सिफारिश और अनैतिक दबाव की जरूरत नहीं पड़ती – Up: Cm Yogi Adityanath Distributes The Joining Letters To Selected Candidates.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 202 प्रोफेसर, रीडर, चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स (आयुष विभाग) तथा 272 अनुदेशक (व्यावसायिक शिक्षा विभाग और 7 नर्स, हॉस्टल वार्डन और कंपाउंडर (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौकरी पाने के लिए अब सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती है। आयुष विभाग में वेरीफिकेशन में थोड़ी देरी जरूर हुई है। आवेदन, परीक्षा से परिणाम तक किसी सिफारिश या अनैतिक दबाव की जरूरत नहीं पड़ी होगी। नीयत साफ, स्पष्ट नीति से परिणाम आने में देर नहीं लगती है। पिछले नौ साल में सरकार ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कोई सोचता भी नहीं था कि यूपी में नियुक्ति निष्पक्ष तरीके से होगी। हमने अलग-अलग आयोग को जवाबदेही के साथ काम दिया। तकनीक का बेहतर प्रयोग। किसी भी युवा के साथ कोई अन्याय न हो जिससे अब निष्पक्ष भर्ती होती है।

पिछले 15 दिन में यह हमारा चौथा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम है। 26 अप्रैल को 60 हजार पुलिस आरक्षियों की पासिंग आउट परेड। चार बड़ी नियुक्तियां हुईं। पिछले सप्ताह भी नियुक्ति पत्र दिया। आज यह चौथा कार्यक्रम है। आप का प्रदेश सरकार का हिस्सा बनने के लिए स्वागत है। सरकार की भी कुछ अपेक्षाएं होती हैं। जब योग्य और प्रतिभाशाली युवा हिस्सा बनते हैं तो गति और प्रगति दोनों बढ़ेगी। दोनों में बेहतर संबद्ध हैं। इसका परिणाम निष्पक्ष भर्ती है। पैसा लेकर भर्ती होती थी। नौजवाबनों का शोषण होता था। जाति, महजब, धर्म देखकर नियुक्ति होती थी। तो प्रतिभा हताश होकर पलायन करता था। यूपी की प्रगति बाधित होती थी। यूपी बीमारू राज्य बन गया था। यूपी अराजकता की ओर चला गया था। नौजवाबनों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था।

यूपी को गुंडा, भ्रष्ट और अराजक प्रदेश बना दिया गया था। आज ऐसा नहीं है। अब देश में कहीं भी चले जाइए और यूपी का नाम आएगा तो सामने वाले का चेहरा चमकता दिखेगा। वह आपके स्वागत के लिए उत्सुक दिखेगा। यूपी की अर्थव्यवस्था को तीन गुना किया गया। प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना किया गया। किसी राज्य से बेहतर यूपी की अर्थव्यवस्था है। अब हमें कोई बीमारू राज्य नहीं कहता है। यूपी सरप्लस स्टेट है। देश का ग्रोथ इंजन बना है। सबसे ज्यादा नियुक्ति पत्र, किसानों को इंसेंटिव, योजनाओं का लाभ देने वाला राज्य बना है। यूपी में हर क्षेत्र में प्रगति दिख रही है। नौजवानों के लिए संभावनाएं बढ़ी हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछली सरकारें गुंडे-माफियाओं को अपने गले का हार बना रही थीं। कोई बड़ा निवेशक नहीं आ रहा था। यूपी में गत वर्ष 4000 से ज्यादा बड़े निवेशक आए। 14 से बढ़कर 32 हजार उद्योग लगे हैं। जो कामचोरी करेगा वो दुर्गति से नहीं बच पाएगा। हमें तय करना है कि गति चाहिए या दुर्गति। यूपी में बहुत संभावनाएं हैं। अब यूपी की गिनती बॉटम थ्री से टॉप थ्री राज्य में हो रही है। आयुष सिर्फ आयुष नहीं, हेल्थ टूरिज्म को आयुष ही आकर्षित कर सकता है। इससे चमत्कार लाया जा सकता है। इस पर काम करना होगा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर को ठीक करना होगा। मेडसिनल प्लांट के लिए किसानों से बात करें। पंचकर्म को आगे बढ़ाएं। पीएम मोदी की विजय को आगे बढ़ा सकेंगे। उन्होंने अलग-अलग बंटे विभागों को एक कर आयुष बनाया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:पहले ही दिन ‘हनुमान अंश’ ने उड़ाए ‘हैवान’ के होश; कितनी मजबूत ‘मिर्जापुर’ की गद्दी? जानिए – Friday Box Office: Haiwaan Vs Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Box Office Collection And Latest Earning

डीमैट 2.0:कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में नए युग की शुरुआत, छोटे निवेशकों को फायदा; मिलेगा सुरक्षित निवेश का मौका? – Demat 2.0 New Era In Corporate Bond Market Benefits For Small Investors Secure Investment Opportunity

सुर्खियां:आज बंद कमरे में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; केंद्र-लद्दाख वार्ता बेनतीजा; उत्तर रेलवे में परिचालन पर असर – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 12 September 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

विश्लेषण:इतिहासकार और लेखक एंटोन जैगर ने बताया, एक दशक में अति-राजनीति ने समाज पर क्या असर डाला? – Analysis Historian Author Anton Jaeger Explains Impact Of Hyperpolitics On Society Over A Decade

ब्रिक्स समिट:मेहमानों की मेज पर सजेगी जयपुर की कारीगरी, बनाया खास सिल्वर-प्लेटेड टेबलवेयर; कैसे हैं डिजाइन? – Brics Summit Jaipur Craftsmanship 300 Artisans Silver Plated Tableware For Guests

हाईकोर्ट का अहम फैसला:मर्जी से मनाली गई थी लड़की, सीने पर था टैटू; अदालत ने घटाई दुष्कर्म के दोषी की सजा – Misdeed Survivor Had Tattoo Of Accused Name Delhi High Court Reduces Sentence

Leave a Comment